{"_id":"6a0e19ac50eccc7bbc0d19e1","slug":"water-trial-conducted-at-parag-dairy-milk-and-curd-will-be-available-from-june-kanpur-news-c-12-1-knp1052-1530881-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: पराग डेयरी में हुआ पानी का ट्रायल, जून से मिलेगा दूध-दही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: पराग डेयरी में हुआ पानी का ट्रायल, जून से मिलेगा दूध-दही
विज्ञापन
कानपुर। वर्षों से बंद निरालानगर स्थित पराग डेयरी प्लांट में बुधवार से पानी का ट्रायल शुरू कर दिया गया। अब 25 मई से दूध का ट्रायल शुरू होगा, जबकि जून से यहां दूध, दही समेत अन्य डेयरी उत्पादों का उत्पादन शुरू होने की उम्मीद है। करीब 166 करोड़ रुपये की लागत से बने इस अत्याधुनिक प्लांट को अब नेशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड (एनडीडीबी) संचालित करेगा।
निरालानगर स्थित इस प्लांट का शिलान्यास 12 अप्रैल 2016 को हुआ था और वर्ष 2020 में इसका निर्माण पूरा हो गया था। प्लांट की क्षमता प्रतिदिन दो लाख लीटर दूध प्रोसेसिंग और दो लाख लीटर मिल्क पाउडर उत्पादन की है। कर्मचारियों और विभिन्न विभागों की लगभग 26 करोड़ रुपये की देनदारी के कारण यह शुरू नहीं हो सका था। प्रदेश सरकार ने 22 अगस्त 2023 को कानपुर, गोरखपुर, नोएडा, प्रयागराज, आजमगढ़ और मुरादाबाद के पराग प्लांट को 10 साल की लीज पर देने का फैसला लिया था।
अक्टूबर 2023 में टेंडर प्रक्रिया शुरू हुई। लंबे इंतजार और तकनीकी प्रक्रियाओं के बाद अब प्लांट को चालू करने की दिशा में काम तेज हो गया है। अधिकारियों के अनुसार, कंपनी ने अधिकांश जरूरी एनओसी प्राप्त कर ली हैं, शेष भी जल्द मिल जाएंगी। 25 मई से शुरू होने वाले दूध ट्रायल में दूध को गर्म और ठंडा कर प्रोसेसिंग की गुणवत्ता परखी जाएगी। पराग डेयरी के जीएम ने बताया कि पानी का ट्रायल सफलतापूर्वक शुरू हो चुका है। जून के पहले सप्ताह से नियमित उत्पादन शुरू कर दिया जाएगा।