फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Water tax and sewer tax were increased from 2022, and interest was also charged.

Kanpur News: 2022 से बढ़ाकर भेजा जलकर और सीवरकर, ब्याज भी लगाया

Mon, 29 Sep 2025 02:14 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 29 Sep 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
Water tax and sewer tax were increased from 2022, and interest was also charged.
निरालानगर में लगाए गए शिविर में शिकायतें करते क्षेत्रवासी। - फोटो : संवाद
कानपुर। जलकल विभाग की तरफ से रविवार को 13 स्थानों पर लगाए गए शिविरों में जलकर और सीवरकर से संबंधित 154 शिकायतें आईं। इनमें से 113 शिकायतों का तत्काल निस्तारण किया गया। इनके भवन स्वामियों से 15 लाख रुपये गृहकर भी जमा कराया गया। यहां लोगों ने शिकायत की कि 2022 से बढ़ाकर जलकर और सीवरकर भेजा है। इसमें ब्याज भी लगाया गया है। सुबह शिविरों में इक्का-दुक्का लोग पहुंचे, पर दोपहर में कुछ भीड़ नजर आई, शाम को सन्नाटा हो गया था।
विज्ञापन

जोन - 1 के फूलबाग और चीना पार्क में लगे दो शिविरों में 25 शिकायतें आईं। अधिशासी अभियंता ने बताया कि इनमें से 23 शिकायतें शिविर में ही निस्तारित कर दी गईं। इसी तरह जोन- 2 में आई सभी 23 शिकायतें निस्तारित कर दी गई। जोन- 3 में आई 33 शिकायतों में से 21 का निस्तारण कर दिा गया। जोन-4 और जोन-5 में आईं 25-25 शिकायतों में से 15-15 का निस्तारण किया गया। इसी तरह जोन - 6 में आईं 13 शिकायतों में से छह का निस्तारण किया गया।
विज्ञापन

जलकल विभाग के महाप्रबंधक आनंद त्रिपाठी ने बताया कि जोनल अभियंताओं को शेष शिकायतें भी एक-दो दिन में निस्तारित करने के निर्देश दिए हैं।

रतनलाल नगर निवासी सुनीता निरंजन का 1,25,858 रुपये बिल आया। उन्होंने आपत्ति जताई। इस पर बिल संशोधित कर 47,232 रुपये कर दिया गया। इसके बाद भवन स्वामी ने 18,189 रुपये जमा कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


एमआईजी-45 केशवनगर निवासी रामनारायण पांडेय ने निरालानगर स्थित बिल संशोधन शिविर में बढ़े हुए बिल के संबंध में आपत्ति दर्ज कराई। समझाने के बाद उन्होंने अपना 3414 रुपये का बिल जमा किया।


बसंत विहार निवासी बृजपाल सिंह यादव ने निरालानगर स्थित बिल संशोधन शिविर में पहुंचकर जलकर व सीवरकर का मनमाना बिल देने की शिकायत की। उनकी बिल की किस्तें कर दी गईं। उन्होंने पहली किस्त 19,379 रुपये जमा किए।


सफीपुर निवासी सुरेश कुमार, शिव प्रसाद और चंद्रावती ने डिफेंस कालोनी पानी की टंकी के शिविर में शिकायत की कि उनके मोहल्ले में पाइपलाइन नहीं बिछी है। उनके घरों में पानी का कनेक्शन नहीं है। फिर भी बिल भेजे गए हैं। उन्हें न्यूनतम शुल्क लगाकर बिल दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed