{"_id":"60bbd1ba8ebc3e2780206d65","slug":"water-tank-to-be-built-in-kasol-with-2-87-crores-akbarpur-news-knp6324426193","type":"story","status":"publish","title_hn":"कसोलर में 2.87 करोड़ से बनेगी पानी की टंकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कसोलर में 2.87 करोड़ से बनेगी पानी की टंकी
विज्ञापन
कानपुर देहात/संदलपुर। घरों में शुद्ध पेयजल आपूर्ति के लिए हर घर नल से जल योजना के तहत कसोलर में पानी की टंकी के निर्माण का प्रस्ताव किया गया है। यहां 2.87 करोड़ से टंकी, पंप और पाइप लाइन डालने का काम होगा। भूमि प्रबंध समिति की बैठक में टंकी के लिए जमीन चिह्नित कर ली गई है।
लोगों को घर पर शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो यह केंद्र सरकार की प्राथमिकता में है। सिकंदरा विधायक व सूचना प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री अजीत सिंह पाल ने इसके तहत पहल की थी। इसी कड़ी में निर्माण दायी संस्था इंडियन ह्यूम कंपनी ने गांवों में पानी टंकी बनाने की डीपीआर तैयार कराई है। कसोलर गांव की 2710 की आबादी को जलापूर्ति के लिए 225 किलोलीटर की टंकी बनाई जाएगी। इससे 455 घरों में जलापूर्ति का लक्ष्य है।
भूमि प्रबंध समिति ने गाटा संख्या 418 में टंकी निर्माण के लिए भूमि चिह्नित की है। शनिवार को प्रस्ताव बनाकर राजस्व विभाग को सौंपा गया। प्रधान प्रदीप कटियार ने बताया कि भूमि चिह्नित कर ली गई है। शासन से मंजूरी के बाद जल्द काम शुरू होने की उम्मीद है। जल निगम के अवर अभियंता एसके सिंह ने बताया कि टंकी बनने पर कसोलर व मजरा वीरपुर गांव के लोगों को पेयजल किल्लत से निजात मिलेगी।