{"_id":"61fd889c0c8db567e474d1e2","slug":"water-supply-will-be-stalled-in-rura-for-three-days-due-to-breaking-of-drinking-water-pipeline-akbarpur-news-knp6788980121","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेयजल पाइप लाइन टूटने से रूरा में तीन दिन ठप रहेगी जलापूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेयजल पाइप लाइन टूटने से रूरा में तीन दिन ठप रहेगी जलापूर्ति
विज्ञापन
रूरा में आरओबी की एप्रोच बनाने के लिए की गई खुदाई। संवाद
- फोटो : AKBARPUR
रूरा। कस्बे में आरओबी निर्माण का काम चल रहा है। नगर पंचायत कार्यालय के नजदीक पुल का एप्रोच मार्ग बनाने के लिए ठेकेदार ने जेसीबी से खुदाई शुरू कराई तो भूमिगत पेयजल पाइप लाइन टूट गई।
इससे करीब दो हजार घरों में जलापूर्ति ठप हो गई। अधिकारी पाइप लाइन मरम्मत में तीन दिन का वक्त लगने की बात कह रहे हैं। इससे कस्बे में जलापूर्ति नहीं हो सकेगी।
कस्बे में रेलवे लाइन पर ओवर ब्रिज बनाने का काम हो रहा है। अभी सेतु निगम बनाए गए पिलरों पर स्लैब ढालने और दोनों तरफ पुल का एप्रोच मार्ग बनाने का काम करा रहा है। अकबरपुर रोड पर खुदाई का काम लगभग पूरा हो चुका है।
विज्ञापन
वहीं, दो दिन से अब रेलवे लाइन पार कर नगर पंचायत कार्यालय के नजदीक सीसी रोड की खुदाई कराई जा रही है। शुक्रवार सुबह जेसीबी से खुदाई करते समय सड़क किनारे पड़ी भूमिगत मेन पाइप लाइन टूट गई।
टंकी खाली होने की वजह से पानी बर्बाद नहीं हुआ, लेकिन अब करीब दो हजार घरों की जलापूर्ति ठप हो गई है। जानकारी पाकर नगर पंचायत कर्मी मौके पर पहुंचे और जांच की। टंकी से पाइप लाइन में जलापूर्ति न हो इसके लिए वाल्व बंद कर दिए गए हैं।
लोगों का आरोप है कि सेतु निगम ठेकेदार के माध्यम से काम करा रहा है। मौके पर सेतु निगम का कोई इंजीनियर मौजूद नहीं था। कर्मी मनमानी तरीके से काम कर रहे थे। पूर्व में भूमिगत पाइप लाइन के बारे में सेतु निगम को जानकारी उपलब्ध कराई जा चुकी है।
इसके बाद लापरवाही से काम करने से मेन पाइप लाइन का करीब पांच मीटर हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। नगर पंचायत के लिपिक वीएन सिंह ने बताया कि अब क्षतिग्रस्त पाइप का हिस्सा हटाकर उसकी जगह दूसरा पाइप लगाना पड़ेगा। इसमें वक्त लगेगा। कम से कम तीन दिन जलापूर्ति नहीं हो सकेंगी।