{"_id":"69c82d74db33367a07071cca","slug":"water-supply-to-three-thousand-houses-has-stopped-in-raniyan-for-two-days-kanpur-news-c-220-1-akb1002-140424-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: रनियां में दो दिन से तीन हजार घरों की जलापूर्ति ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: रनियां में दो दिन से तीन हजार घरों की जलापूर्ति ठप
Sun, 29 Mar 2026 01:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Sun, 29 Mar 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
रनियां। नगर में मुख्य बाजार स्थित पानी की टंकी का वाल्व खराब है। इसकी वजह से दो दिन से तीन हजार घरों की जलापूर्ति ठप है। लोग पेयजल किल्लत से जूझ रहे हैं। कुछ लोग दूर लगे हैंडपंपों से पानी भरकर ला रहे हैं तो कुछ पड़ोसी के सबमर्सिबल पंप से पानी भर रहे हैं।
नगर दो जोन में बंटा है। जोन-एक में बनी पानी की टंकी से रोजाना सुबह-शाम जलापूर्ति होती है। इधर दो दिन से वाल्व खराब हो जाने की वजह से जलापूर्ति ठप है। तीन हजार घरों की टोटियां सूखी हैं। इससे लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है। सुबह से ही हैंडपंपों से पानी भरकर लाने की लोगों को मशक्कत करनी पड़ रही है। वहीं कई घरों में पड़ोसियों के सबमर्सिबल पंप से पानी लेकर काम चलाया जा रहा है।
अमित द्विवेदी, अवधेश सक्सेना, राजू द्विवेदी, दुर्गेश द्विवेदी, शिवम और नीरज ने बताया कि दो दिन से जलापूर्ति ठप है। गर्मी में पेयजल किल्लत से जूझना पड़ रहा है। कपड़े धोने और अन्य दैनिक जरूरतों के लिए पानी उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। दूसरी मंजिल तक बाल्टियों से भरकर पानी चढ़ाना पड़ रहा है, यह परेशानी भरा है। बता दें कि वर्ष 2008 में औद्योगिक क्षेत्र रनियां के लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए दो लाख लीटर क्षमता की टंकी बनाई गई थी। ईओ मनीष राय ने बताया कि खराब वाल्व को सही कराने के लिए प्लंबर भेजा जाएगा। वाल्व बदलकर जलापूर्ति बहाल कराई जाएगी।