फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Water supply fails in Muslim-dominated neighborhoods on Bakrid, affecting over 3,000 families

Kanpur News: बकरीद पर फेल हुई मुस्लिम बाहुल मोहल्लों में जलापूर्ति, तीन हजार से अधिक परिवार प्रभावित

Thu, 28 May 2026 11:32 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
Water supply fails in Muslim-dominated neighborhoods on Bakrid, affecting over 3,000 families
पिहानी। बकरीद पर पाइपलाइन जलापूर्ति ठप हो गई। करीब तीन हजार से अधिक परिवार प्रभावित हुए। मुस्लिम बाहुल मोहल्लों में दो दिन से ठप पेयजल आपूर्ति से नाराज नागर मोहल्ले की पानी की टंकी के पास हंगामा किया। पालिका की टीम ने जनरेटर चलवाया लेकिन संबंधित कर्मचारी की लापरवाही के कारण फ्यूज उड़ने से जनरेटर चलने के बाद भी टंकी में पानी नहीं भरा जा सका। इससे बृहस्पतिवार को बकरीद पर भी दोपहर तक पेयजल आपूर्ति नहीं हो सकी।
विज्ञापन

नगर में बकरीद पर भी मुस्लिम मोहल्लों में पाइपलाइन जलापूर्ति न किए जाने से लोगों में गहरी नाराजगी है। नागर उत्तरी के अशफाक खान ने इसे कर्मचारियों की लापरवाही बताया। सपा जिला उपाध्यक्ष हफीज मंसूरी ने इसे साजिश करार दिया। मिन्हाजुद्दीन, पूर्व सभासद मुईनुद्दीन अंसारी ने कहा कि यदि पानी टंकी हैंडओवर हो चुकी है तो इसे पालिका व चेयरमैन की घोर लापरवाही कहा जाएगा। उच्चाधिकारी संज्ञान लें और जांच कर दोषी कर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें। ईओ अमित कुमार ने बताया कि बिजली की समस्या होने पर जनरेटर भिजवाया गया था लेकिन तकनीकी खराबी से टंकी में पानी नहीं भरा जा सका। मोहल्ले में टैंकर के जरिए पानी भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed