फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Water supply can be done in Akbarpur even if there is a power failure

बिजली गुल होने पर भी अकबरपुर में हो सकेगी जलापूर्ति

Thu, 22 Jul 2021 01:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jul 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
Water supply can be done in Akbarpur even if there is a power failure
कानपुर देहात। अकबरपुर कस्बे में अब बिजली गुल होने पर भी तीनों वक्त जलापूर्ति हो सकेगी। इसके लिए नगर पंचायत कार्यालय स्थित नलकूप के संचालन के लिए जनरेटर खरीद की मंजूरी मिली है।
विज्ञापन

अकबरपुर नगर निकाय के अंतर्गत गांधी पार्क की दो टंकी व आंबेडकर नगर की बड़ी टंकी से जलापूर्ति की व्यवस्था है। करीब पांच हजार से अधिक पेयजल कनेक्शन हैं। नलकूप बिजली से चलते हैं। वैकल्पिक व्यवस्था के तहत गांधी पार्क स्थित दो टंकी को भरने के लिए चार नलकूप हैं। बिजली गुल होने पर इसमें से तीन नलकूप जेनरेटर से संचालित होते हैं।
विज्ञापन

वहीं नगर पंचायत कार्यालय परिसर स्थित नलकूप केवल बिजली से संचालित है। दिन में तीन बार दो-दो घंटे जलापूर्ति की व्यवस्था है। बिजली गुल होने पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर का नलकूप नहीं चल पाता है। इससे जरूरत के अनुसार जलापूर्ति नहीं हो पाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नेहरू नगर में नगर पंचायत कार्यालय परिसर स्थिति नलकूप संचालन के लिए 6.98 लाख रुपये से जनरेटर खरीदने का प्रस्ताव निकाय प्रशासन ने किया था। जनरेटर की खरीद को डीएम ने मंजूरी दी है। ईओ देवहूति पांडेय ने बताया कि जनरेटर से नलकूप चलने से बिजली की निर्भरता नहीं रहेगी। समय पर लोगों को पेयजल मिल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed