फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Water receding in Rind river

रिंद नदी में घट रहा पानी

Thu, 05 Aug 2021 12:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
Water receding in Rind river
रनियां। दो दिन से रिंद नदी का जलस्तर गिर रहा है। अब तक करीब एक फीट जलस्तर कम हुआ है। इससे इटैलिया में पानी घरों से कुछ और दूर हो गया है। हालांकि अभी भी लोग नाव से ही आवाजाही कर रहे हैं।
विज्ञापन

रिंद नदी का जलस्तर बढ़ने से रनियां क्षेत्र के इटैलिया, देवकली व रायपुर कुकहट में पानी पहुंच गया था। इटैलिया में 18 घरों के पास पानी पहुंचने पर दिक्कत बढ़ गई थी। यहां नाव से आवाजाही शुरू कराई गई थी। अब एक फीट नदी का जलस्तर घट गया है। इससे घरों के पास से पानी कुछ दूर हो गया है। हालांकि रायपुर कुकहट में अभी 22 घरों में पानी भरा है।
विज्ञापन

लेखपाल विकास मिश्रा ने बताया कि दो दिनों में लगभग एक फीट पानी घटा है। हालांकि अभी भी इटैलिया गांव में लोग नाव से आ जा रहे हैं। बाइक सवार व वैन सवार लोग इटैलिया से हरीरामपुरवा होते हुए रनियां जाते है। वहीं देवकली के लोग जरूरी सामान लेने के लिए वैकल्पिक कच्चे रास्ते से होकर रायपुर जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम के निर्देश देने के बाद भी नहीं लगा कैंप
रनियां। रिंद नदी की बाढ़ से प्रभावित इटैलिया में चारों ओर पानी है। गांव टापू बना है। डीएम जेपी सिंह ने सोमवार को जायजा लेने के बाद गांव में स्वास्थ्य कैंप लगाने के निर्देश दिए थे।
इस पर एसडीएम सदर ने मंगलवार को सीएचसी गजनेर व सरवनखेड़ा के पशु चिकित्सक को पत्र लिखकर कैंप लगाने को कहा था, लेकिन दो दिन बीतने के बाद भी इटैलिया में कोई स्वास्थ्य कर्मी नहीं पहुंचा। पशु चिकित्सालय की टीम की ओर से भी कैंप आयोजन नहीं किया गया। सीवीओ डॉ. देवकी नंदन ने बताया कि जल्द गांव में कैंप लगाया जाएगा। (संवाद)
अमर सिंह पुरवा में भरा बारिश का पानी
रूरा। अकबरपुर तहसील के अमर सिंह पुरवा गांव में बारिश का पानी भरा है। छह दिन बाद भी 22 घर व गलियां जलमग्न हैं। दूसरों के घर में शरण लिए लोग समस्याओं से जूझ रहे हैं। वहीं अभी तक कोई भी अधिकारी लोगों की समस्याएं जानने नहीं पहुंचा है।
जलनिकासी की समुचित व्यवस्था न होने से अमर सिंह पुरवा गांव में अभी भी बारिश का पानी भरा हुआ है। गांव की कुल आबादी लगभग दो हजार है। मकान में जलभराव के बाद गांव के अन्य लोगों के घरों में डेरा डाले जगन्नाथ, सोबरन, बलराम, जगदीश, प्रमोद व मंगल आदि ने बताया कि जरूरी सामान लेकर ऊंचाई पर आ गए थे। वहां दूसरों के घर में ठहरे हैं।
ग्राम प्रधान शरबती ने राशन आदि की व्यवस्था की है। प्रशासन या फिर ब्लॉक का कोई अफसर गांव में उनके हाल लेने तक नहीं आया है। अब संक्रामक बीमारी का खतरा बना है। प्रधान शरबती ने बताया कि छह दिनों से पानी भरा हुआ है लेकिन कोई अफसर गांव नहीं आया है।

सफाई कर्मी भी लगातार नदारद है। गांव से रूरा जाने वाले संपर्क मार्ग पर जलभराव नहीं है। डीपीआरओ अनिल सिंह ने बताया कि गांव में पानी निकलवाने की व्यवस्था की जाएगी। साफ सफाई व सैनीटाइजेशन भी कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed