{"_id":"62b8258821d2db09970c6bdc","slug":"water-of-pucca-pond-in-auraiya-contaminated-thousands-of-fish-died-angry-people-created-a-ruckus","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: पक्के तालाब का पानी दूषित, हजारों मछलियां मरी, आक्रोशित लोगों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: पक्के तालाब का पानी दूषित, हजारों मछलियां मरी, आक्रोशित लोगों ने किया हंगामा
Sun, 26 Jun 2022 02:53 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Sun, 26 Jun 2022 02:53 PM IST
सार
फफूंद कस्बे में पक्का तालाब का पानी दूषित होने से हजारों मछलियां मर गई। सुबह तालाब पर टहने गए लोगों ने यह नजारा देखा, तो आक्रोशित हो उठे। आशंका है कि अराजक तत्वों ने पानी मे जहरीला पदार्थ डाल दिया, जिससे मछलियां मर गईं।
विज्ञापन
तालाब में मरी हुईं मछलियां
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
औरैया जिले के फफूंद कस्बे के प्राचीन पक्का तालाब का पानी दूषित होने से हजारों मछलियां मर गईं। सुबह तालाब पर टहलने गए लोगों ने मछलियों को मरा देखा, तो उनमें आक्रोश फैल गया। लोगों का कहना था कि तालाब का पानी दूषित था, लेकिन हो सकता है कि अराजकतत्वों ने पानी मे जहरीला पदार्थ डाल दिया, जिससे मछलियों की मौत हुई है।
विज्ञापन
बता दें कि फफूंद कस्बे में ककोर रोड पर तीन सौ साल पुराना पक्का तालाब बना हुआ है। तालाब में कई सालों से पानी नही भरा गया, जिससे उसका पानी गंदा और बदबूदार हो गया है। पानी के दूषित होने से रविवार भोर तालाब की हजारों मछलियां मर गईं।
विज्ञापन
सुबह टहलने निकलें कस्बे के लोगों ने जब हजारों मछलियों को मरा देखा, तो उनमें प्रशासन के खिलाफ गुस्सा भड़क उठा। कस्बे के लोगों ने बताया कि प्रशासन की लापरवाही से कोठीपुर रजवाह से तालाब भरने वाली नाली पर जबरन लोगों ने कब्जा करके खेतो में मिला लिया, जिससे कई वर्षों से तालाब का पानी नहीं भरा गया।
विज्ञापन
उन्होंने तालाब में किसी अराजकतत्व द्वारा जहरीला पदार्थ डाले जाने से भी मछलियों के मरने की आशंका जताई है। इस संबंध में नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी विजय कुमार सक्सेना का कहना है कि मछलियां कैसे मरीं जांच की जा रही है। पानी का सेम्पल भरवाया गया है और तालाब में पानी भी जल्द ही भरवाया जाएगा।