फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Water of Bharatkup chitrakoot handed over to President of Ram Janmabhoomi Nyas Mahant Nritya Gopal Das

राम मंदिर भूमि पूजन में प्रयोग होगा चित्रकूट के भरतकूप का जल

Tue, 28 Jul 2020 04:17 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 28 Jul 2020 04:17 PM IST
विज्ञापन
Water of Bharatkup chitrakoot handed over to President of Ram Janmabhoomi Nyas Mahant Nritya Gopal Das
अयोध्या में रामजन्मभूमि न्यास अध्यक्ष को सौंपा गया चित्रकूट के भरतकूप का जल - फोटो : amar ujala
चित्रकूटाधिपति मत्तगजेन्द्रनाथ मंदिर के व्यवस्थापक प्रदीप तिवारी ने मंगलवार को अयोध्या जाकर भरतकूप का जल राम जन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपालदास महाराज को सौंप दिया। उन्होंने अनुरोध किया कि रामजन्मभूमि पूजन में चित्रकूट के जल का भी प्रयोग किया जाए। 
विज्ञापन

 
व्यवस्थापक प्रदीप तिवारी ने बताया कि प्रभु श्री राम ने 14 वर्ष के वनवास काल के दौरान साढ़े बारह साल से ज्यादा समय चित्रकूट में बिताया था। आज भी तपोभूमि का कण-कण प्रभु श्री राम की कृपा से अभिसिंचित है। अयोध्या में भव्य राम मंदिर का भूमि पूजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 5 अगस्त को किया जाना है। भूमि पूजन में भरतकूप के जल का प्रयोग किया जाए इसलिए यहां का जल अयोध्या में राम जन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास को सौंप दिया गया।
विज्ञापन


महंत जी ने प्रणाम कर जल लिया और आश्वासन दिया कि पूजन में भरतकूप के जल का प्रयोग अवश्य किया जाएगा। इस मौके पर गोवर्धन मंदिर के महंत मनमोहन दास जी महाराज भी मौजूद रहे। उधर, बुंदेली सेना के जिलाध्यक्ष अजीत सिंह ने भरतकूप का जल अयोध्या पहुंचने पर प्रसन्नता जताई l बताया कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह को जल सौंपना था ताकि भूमि पूजन के दौरान जल के प्रयोग से चित्रकूट की उपस्थिति भी दर्ज हो जाए। लोगों का मानना भी यही था कि तपोभूमि का जल अयोध्या जरूर पहुंचे l
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed