फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Water hyacinth chokes Dhobi Talab in Kanpur, protest warning issued

Kanpur: गंदगी से घिरी बाबा साहब की प्रतिमा, सफाई न होने पर पूर्व पार्षद का 'जल सत्याग्रह' का ऐलान

Mon, 13 Apr 2026 07:21 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रसून शुक्ला Updated Mon, 13 Apr 2026 07:21 PM IST
सार

Kanpur News: जुही बम्बुरहिया स्थित धोबी तालाब में जलकुंभी और गंदगी का अंबार लग गया है। तालाब में स्थापित डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा तक पहुंचना भी मुश्किल हो गया है। श्रद्धालुओं को माल्यार्पण के लिए पानी में उतरकर जाना पड़ रहा है, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।

विज्ञापन
Water hyacinth chokes Dhobi Talab in Kanpur, protest warning issued
तालाब से गन्दी हटाते स्थानीय - फोटो : amar ujala

विस्तार

स्थानीय लोगों का कहना है कि तालाब की सफाई के लिए करीब दो माह पहले जनवरी में संबंधित विभाग को लिखित शिकायत दी गई थी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। आरोप है कि शिकायत जोन-3 कार्यालय में लंबित है और जिम्मेदार अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। मामले को दलित महापुरुष के सम्मान से जोड़ते हुए क्षेत्रीय लोगों ने रोष जताया है। उनका कहना है कि सरकार के निर्देशों के बावजूद महापुरुषों के सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं की अनदेखी हो रही है।

विज्ञापन

विरोध स्वरूप पूर्व पार्षद सुनील कनौजिया ने अपने साथियों के साथ तालाब और प्रतिमा तक जाने वाले रास्ते की सफाई शुरू कर दी है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द सफाई नहीं कराई गई तो वह तालाब के बीच स्थित प्रतिमा के पास पानी में बैठकर अनिश्चितकालीन धरना शुरू करेंगे। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जब तक तालाब की समुचित सफाई और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed