{"_id":"62bc6d94ef838b598126cd3c","slug":"water-crisis-in-kanpur-went-away-on-the-22nd-day-relief-to-more-than-one-lakh-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: 22वें दिन दूर हुआ जलसंकट, मरम्मत का काम पूरा, एक लाख से ज्यादा लोगों को मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: 22वें दिन दूर हुआ जलसंकट, मरम्मत का काम पूरा, एक लाख से ज्यादा लोगों को मिली राहत
Wed, 29 Jun 2022 08:51 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Wed, 29 Jun 2022 08:51 PM IST
सार
बर्रा क्षेत्र में नहरिया के नीचे पानी की मुख्य पाइप लाइन टूट गई थी। जलकल विभाग ने मरम्मत का काम पूरा कर लिया। इससे एक लाख लोगों का जलसंकट दूर हो गया है।
विज्ञापन
बर्रा नहरिया में रात में जोड़ी जा रही मुख्य पाइप लाइन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कानपुर के बर्रा दो में नहरिया के नीचे टूटी पानी की मुख्य पाइप लाइन 22वें दिन बुधवार को सही कर ली गई। इससे पानी की समस्या से जूझ रहे एक लाख से ज्यादा लोगों को बड़ी राहत मिली। हालांकि शाम को ही पानी मिल पाया। गुरुवार सुबह से सामान्य रूप से आपूर्ति होने लगेगी।
विज्ञापन
गुजैनी वाटर वर्क्स से उस्मानपुर, निराला नगर और बर्रा-2 में स्थित जोनल पंपिंग स्टेशन में पानी पहुंचाने वाली लाइन 21 दिन पहले टूट गई थी। इस वजह से निराला नगर, अंबेडकर नगर बस्ती, जूही लाल कालोनी, पीली कालोनी, हरी कालोनी, उस्मानपुर, साकेत नगर, बर्रा-1, बर्रा-2 आदि मोहल्लों में पानी की किल्लत होने लगी थी।
विज्ञापन
जलकल विभाग कई दिन बाद लीकेज का पता लगा पाया। इसके बाद मंगलवार रात को मरम्मत का काम पूरा हो सका। बुधवार सुबह तीनों जोनल पंपिंग स्टेशनों की टंकी भरी गईं। जलकल विभाग जोन-3 के अधिशासी अभियंता प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि शाम से पानी की आपूर्ति शुरू कर दी गई।
विज्ञापन