{"_id":"6ada73765386c6277b091d0e","slug":"water-crisis-in-43-neighborhoods-due-to-the-shutdown-of-the-ganga-barrage-plant-kanpur-news-c-362-1-ka11006-159273-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: गंगा बैराज प्लांट बंद होने से 43 मोहल्लों में रहा पानी का संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: गंगा बैराज प्लांट बंद होने से 43 मोहल्लों में रहा पानी का संकट
विज्ञापन
कानपुर। गंगा बैराज जलशोधन संयंत्र बंद होने से बृहस्पतिवार को शहर के 43 मोहल्लों में पानी की आपूर्ति नहीं हुई। नई मुख्य लाइन से पुरानी को जोड़ने के लिए सुबह से प्लांट बंद होने के कारण दक्षिण के 25 और उत्तर के करीब 18 मोहल्लों में पानी नहीं मिला। शाम को परेड में कनेक्शन जोड़ने के साथ लीकेज भी ठीक कर दिया गया। इससे उत्तर के मोहल्लों में शुक्रवार सुबह से जलापूर्ति शुरू होने की उम्मीद है, जबकि दक्षिण के प्रभावित इलाकों में पांच नवंबर तक पानी का संकट रहेगा।
उत्तर प्रदेश जल निगम (नगरीय) निर्माण खंड-द्वितीय ने रावतपुर तिराहा से कंपनीबाग मार्ग की ओर पुरानी फीडरमेन लाइन के समानांतर 1500 मिलीमीटर व्यास की करीब 15 किलोमीटर लंबी नई एमएस पाइपलाइन बिछाई है। अब पुरानी और नई लाइन को जोड़ने के लिए इंटरकनेक्शन और गैप क्लोजिंग का काम किया जा रहा है। जल निगम के अधिशासी अभियंता प्रवीण कुमार ने बताया कि रावतपुर से कंपनीबाग चौराहे तक पुरानी लाइन को नई लाइन से जोड़ा जाना है।
यातायात व्यवस्थित नहीं होने के कारण कंपनीबाग से रावतपुर की तरफ कनेक्शन नहीं जुड़ सका। यह काम शुक्रवार से कराया जाएगा। इससे रावतपुर, ऊंचा पार्क (शास्त्रीनगर), काकादेव, पांडुनगर, फजलगंज, गीतानगर, सर्वोदय नगर और विजय नगर समेत दक्षिण के 25 मोहल्लों में पांच नवंबर तक आपूर्ति प्रभावित रहेगी। वहीं, फूलबाग, पटकापुर, सिविल लाइंस और कमला टावर समेत उत्तर के 18 मोहल्लों में फिलहाल टेस्टिंग चल रही है।
विज्ञापन
टैंकर के लिए इन नंबरों पर करें कॉल
जलकल महाप्रबंधक आनंद त्रिपाठी ने बताया कि प्रभावित इलाकों में टैंकर उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है। पहले दिन छह टैंकर पानी भेजा गया है। जरूरतमंद लोग हेल्पलाइन नंबर 9235553826 और 9235553827 पर कॉल करके टैंकर मंगा सकते हैं।