{"_id":"62a3547ab40402558850c332","slug":"water-crisis-deepens-in-three-wards-of-hamirpur-municipality-low-power-motor-is-not-getting-insufficient-water-supply","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur Water Crisis: तीन वार्डों में गहराया पानी का संकट, लगी है कम पॉवर की मोटर, नहीं हो रही पर्याप्त जल आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur Water Crisis: तीन वार्डों में गहराया पानी का संकट, लगी है कम पॉवर की मोटर, नहीं हो रही पर्याप्त जल आपूर्ति
Fri, 10 Jun 2022 08:17 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Fri, 10 Jun 2022 08:17 PM IST
सार
हमीरपुर नगर पालिका क्षेत्र के तीन वार्डों के लोग भीषण गर्मी में पानी की किल्लत से जूझ रहे हैं। दरअसल, इन क्षेत्रों में कम पॉवर की मोटर के चलते पर्याप्त पेयजल की आपूर्ति नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
पानी के इंतजार में बैठी महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हमीरपुर नगर पालिका क्षेत्र के तीन वार्डों में भीषण गर्मी में पानी की किल्लत से लोग जूझ रहे हैं। इन तीनों वार्डों में अधिकांश हैंडपंप खराब हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि ट्यूबवेल में कम पावर की मोटर लगी होने के चलते पानी की सप्लाई नहीं हो पा रही है, जिससे वार्डों के बाशिंदों में आक्रोश है।
विज्ञापन
पेयजल संकट से परेशान शहर के मेरापुर, भिलावा एवं नरायण नगर निवासी कल्लू, सुरेंद्र, गजराज, संतोष, पवन सिंह, रामफल, नरेश, ब्रजेश आदि लोगों ने बताया कि मेरापुर वार्ड में बने ट्यूबवेल से मेरापुर व भिलावा सहित नरायण नगर तीन वार्डों में पानी की सप्लाई होती है।
विज्ञापन
यहां पर कम पाॅवर की मोटर लगे होने से पानी की सप्लाई पर्याप्त मात्रा में नहीं हो पा रही है। इन वार्डों में लगे लगभग एक दर्जन से अधिक हैंडपंप खराब पड़े है और कुछ हैंडपंप रिबोर लायक है। जबकि कुछ हैंडपंप का पानी पीने योग्य नहीं है, जिससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा।
विज्ञापन
लोगों ने बताया कि इस बावत संबधित विभाग को कई बात शिकायती पत्र देकर अवगत कराया गया, लेकिन इस समस्या की ओर कोई अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। वहीं, जल संस्थान के अधिशाषी अभियंता बीके तिवारी का कहना है कि ट्यूबवेल का जलस्तर नीचे चला जाने के कारण पानी कम दे रहा है, जिसमें पाइप डलवाए जाएंगे।