फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   water and urea problem in kisan diwas

किसान दिवस में पानी, खाद मांगते नजर आए

Thu, 22 Jan 2015 01:18 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर देहात
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर देहात Updated Thu, 22 Jan 2015 01:18 AM IST
विज्ञापन
water and urea problem in kisan diwas
जिले में प्रत्येक सप्ताह होने वाले तहसील दिवस थाना दिवस की तर्ज पर शुरू हुए किसान दिवस की जागरूकता से किसान कोसो दूर है।
विज्ञापन


इसी कारण किसान दिवस पर इनकी आमद कम रहती है। बुधवार को हुए किसान दिवस में मात्र पांच शिकायतें दर्ज करवाई गईं।

खाद की समस्या से जूझ रहे किसानों ने अपनी बात रखी। किसान सोसायटी में खाद की किल्लत से परेशान दिखे। किसान दिवस में बैठे अधिकारियों से खाद दिलाए जाने की मांग शुरू कर दी।

अधिकारियों ने किसानों की समस्या का गंभीरता से लिया। दर्ज शिकायतों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दे दिए गए हैं।
देहात का किसान इन दिनों खाद की किल्लत से जूझ रहा है।

बाजारों में खाद की कालाबाजारी के चलते उसे मजबूरी में 500 रुपए में यूरिया खरीदनी पड़ रही है। उपजिलाधिकारियों के छापे भी इस कालाबाजारी पर रोक नहीं लगा पा रहे हैं।
विज्ञापन


किसान दिवस में खाद को लेकर किसान काफी परेशान दिखे। किसानों ने मौजूद अधिकारियों से सोसायटी में खाद उपलब्ध कराने की गुहार लगाई।

भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष रशीद अहमद आजाद ने कहा कि प्रशासन की लापरवाही के चलते किसानों को खाद नहीं मिल पा रही है। चहेते ही खाद पा रहे हैं।

पांच शिकायतों में एक बिजली, 2 नलकूप, 1 नहर, 1 जिला ग्राम्य विकास अभिकरण की रही। प्रभारी जिलाधिकारी राजकुमार श्रीवास्तव ने दर्ज हुई शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को निस्तारण के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed