फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   water

पाइप लाइन फटने से रूरा में सुबह जलापूर्ति रही ठप

Sun, 02 Aug 2020 01:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
water
रूरा में क्रय विक्रय समिति के पास लीकेज पाइप लाइन से भरा पानी। - फोटो : AKBARPUR
रूरा (कानपुर देहात)। क्रय विक्रय समिति के पास शनिवार सुबह मुख्य पाइप लाइन फटने से जलापूर्ति ठप हो गई। लोगों को हैंडपंप से पानी भरकर लाना पड़ा। हालांकि नगर पंचायत कर्मियों ने दोपहर में फाल्ट ठीक कर पाइप लाइन दुरुस्त कर दी। इसके बाद जलापूर्ति शुरू हो गई।
विज्ञापन

कस्बे में दो हजार घरों में टंकी से जलापूर्ति की जाती है। शनिवार को स्टेशन रोड पर क्रय विक्रय समिति के पास भूमिगत मुख्य पाइप लाइन फट गई। इससे जवाहर नगर, शेर गंज, गांधी नगर, बाजार वार्ड, आंबेडकर नगर में जलापूर्ति ठप हो गई। बकरीद कारण जलापूर्ति नहीं होने से लोग परेशान हो गए। नगर पंचायत कार्यालय में कुछ लोगों ने शिकायत की। इस पर नगर पंचायत के कर्मी पहुंचे और तत्काल गड्ढा खुदाई कराकर पाइप लाइन मरम्मत का काम शुरू कराया।
विज्ञापन

जलापूर्ति नहीं होने पर लोगों को हैंडपंप से पीने का पानी भरकर लाना पड़ा। दोपहर में पाइप लाइन दुरुस्त करा ली गई। कमला नगर की पाइप लाइन को मुख्य पाइप लाइन से जोड़ने वाला कनेक्टर क्षतिग्रस्त हो गया। वैकल्पिक व्यवस्था कर पाइप जोड़ दिया गया, लेकिन कमला नगर में धीमी गति से जलापूर्ति हो सकी। नगर पंचायत के वरिष्ठ लिपिक विश्वनाथ सिंह ने बताया कि कमला नगर की पाइप लाइन के लिए कनेक्टर कानपुर से मंगवाया गया है। पेयजल आपूर्ति के लिए दो बार पानी का टैंकर भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed