फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Was working in army on brother's marksheet, arrested

UP: भाई की मार्कशीट पर फौज में नौकरी करने वाला गिरफ्तार, सेवानिवृत्ति के बाद जमीन हड़पने की कोशिश पर हुआ खुलासा

Tue, 24 May 2022 08:44 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 24 May 2022 08:44 PM IST
सार

भाई की मार्कशीट पर फौज में नौकरी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। कोतवाल दिनेश सिंह ने बताया वांछित पंचमलाल को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

विज्ञापन
Was working in army on brother's marksheet, arrested
फर्जीवाड़े का आरोपी पूर्व फौजी पंचमलाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हमीरपुर जिले के राठ में बड़ा गांव निवासी ग्रामीण भाई की मार्कशीट पर फौज में नौकरी के बाद सेवानिवृत्त हो गया। भाई ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बड़ा (सरसई) गांव निवासी गंगादीन कुशवाहा उर्फ गंगाराम ने बताया वह छह भाई हैं।
विज्ञापन


दूसरे नंबर के भाई पंचमलाल ने उनकी मार्कशीट व अन्य दस्तावेज चोरी कर लिए। आरोप है कि उक्त दस्तावेजों के आधार पर अपना नाम गंगादीन बताते हुए पंचमलाल फौज में नौकरी पा गया। 22 साल नौकरी करने के बाद सेवानिवृत्ति ले कर गांव आ गया।
विज्ञापन


गंगादीन ने बताया उक्त दस्तावेजों के आधार पर भाई उनकी जमीन हथियाने का प्रयास करने लगा। इस पर उसकी करतूत का खुलासा हो गया। 18 जनवरी को आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। कोतवाल दिनेश सिंह ने बताया वांछित पंचमलाल को गिरफ्तार कर लिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed