{"_id":"61e864adc5616358cf103ade","slug":"warning-to-seven-workers-careless-in-vaccination-departmental-action-will-be-taken-akbarpur-news-knp6762492125","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीकाकरण में लापरवाह सात कर्मियों को चेतावनी, होगी विभागीय कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीकाकरण में लापरवाह सात कर्मियों को चेतावनी, होगी विभागीय कार्रवाई
विज्ञापन
कानपुर देहात। कोविड टीकाकरण में लापरवाही करना कर्मचारियों को भारी पड़ने लगा है। डीएम के निर्देश पर डीडीओ ने एक सचिव, पांच शिक्षक व एक चतुर्थ श्रेणी कर्मी को कठोर चेतावनी जारी की है। सभी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी शुरू की गई है।
जिला विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट ने बताया कि कोविड-19 के अंतर्गत सभी विकासखंडों की ग्राम पंचायतों में वैक्सीनेशन का कार्य नियमित किया जा रहा है। टीकाकरण से जुड़े कई कर्मचारी इसमें लापरवाही कर रहे हैं।
बुधवार को डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह की ओर से पिछले तीन दिनों में हुए टीकाकरण की समीक्षा की गई। जिसमें मैथा ब्लॉक की ग्राम पंचायत अधिकारी प्रमिला अग्निहोत्री की से प्रगति सबसे कम पाई गई।
विज्ञापन
कलेनापुर विद्यालय की प्रधानाध्यापक गीता देवी, हरदुआ ऐमा की शिक्षक कल्पना मिश्रा, वलियापुर के कृष्ण प्रताप, नेवादा की सुनीता गुप्ता, लोदीपुर विद्यालय की आरती खरे व अनुचर मनोज त्रिपाठी पर टीकाकरण में सहयोग न करने का आरोप है।
डीडीओ ने बताया डीएम ने लापरवाही करने वाले कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इस पर सचिव, पांच शिक्षक व एक चतुर्थ श्रेणी कर्मी को लिखित चेतावनी जारी की गई है। विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई की प्रक्रिया भी शुरू की जा रही है।