{"_id":"ace0caaa873ab263aa8ee4c1f303048a","slug":"warming-for-country-wide-procession-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेएनयू मसले पर राष्ट्रव्यापी आंदोलन की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेएनयू मसले पर राष्ट्रव्यापी आंदोलन की तैयारी
अमर उजाला, ब्यूरो
Updated Mon, 22 Feb 2016 02:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेएनयू प्रकरण को राष्ट्रद्रोह का मामला मानते हुए राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ और विश्व हिंदू परिषद सभी हिंदू संगठनों को एक मंच पर लाकर राष्ट्रव्यापी आंदोलन की योजना तैयार कर रहे हैं।
इस मसले पर 27 फरवरी से दो दिवसीय बैठक फतेहपुर में होनी है। बैठक को संबोधित करने विहिप के अंतरराष्ट्रीय संगठन मंत्री दिनेशजी आ रहे हैं। दिल्ली स्थित जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में आतंकी अफजल पर उठे बवाल के खिलाफ आरएसएस और उसके घटक दलों ने सोशल साइट को विरोध का हथियार बनाया है।
इसके जरिये हिंदुओं को एकजुट करने का काम शुरू कर दिया है। संगठन ने तय किया है कि सड़क पर उतरकर ऐसे लोगों का जवाब दिया जाए। फतेहपुर की बैठक में यह तय किया जाएगा कि सभी हिंदू संगठनों को एक मंच पर लाकर देश भर में एक साथ आंदोलन किस तरह से चलाया जाए।
विज्ञापन
विहिप के प्रांत सह संयोजक रामजी ने बताया कि सभी हिंदू संगठन अब अलग-अलग विरोध न करके एक साथ आने को तैयार हैं। शहरों के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में भी यह अभियान चलेगा।
नवरात्र से राम मंदिर मुहिम की शुरुआत
विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल अप्रैल में शुरू हो रहे नवरात्र से अयोध्या में राम मंदिर निर्माण की मुहिम शुरू करेंगे। इसके लिए युवा बजरंगियों की टीम बनाई जा रही है।
राहुल, डी राजा के पुतले को दी फांसी
कानपुर। रविवार को भाजपा युवा मोर्चा ने हरजेंदर नगर चौराहे पर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी, कम्युनिस्ट नेता डी राजा, सीताराम येचुरी और जदयू नेता केसी त्यागी के पुतले को फांसी पर लटकाया। भाजपाइयों ने कहा कि इन्हीं नेताओं ने देश में आतंकियों को पनाह देने वालों का समर्थन किया है। ये लोग भी देशद्रोह के दायरे में आते हैं।
युवा जगाओ देश्ा बचाओ
जेएनयू मामले में शहर के युवाओं ने युवा जगाओ देश बचाओ जुलूस निकाला। चौराहे पर स्थापित पंडित दीनदयाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सभी ने भारत माता की जय का उद़घोष किया।