फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   warehouse will change the face of the cpc

बदलेगी सीपीसी मालगोदाम की सूरत

Tue, 25 Oct 2016 01:05 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 25 Oct 2016 01:05 AM IST
विज्ञापन
warehouse will change the face of the cpc
डीआरएम इलाहाबाद ने निरीक्षण किया - फोटो : अमर उजाला
कानपुर सेंट्रल स्टेशन के पास स्थित सीपीसी मालगोदाम का छह करोड़ रुपये की लागत से कायाकल्प किया जाएगा। इसमें एक करोड़ की सड़क निर्माण का काम चल रहा है। जबकि पांच करोड़ से जल निकासी प्रबंधन के लिए ड्रेनेज सिस्टम, गोदाम के भवनों के जीर्णोद्धार, सफाई व्यवस्था, प्रकाश एवं पेजयल व्यवस्था के कार्य होंगे। मालगोदाम की पुरानी बिल्डिंग का कायाकल्प हैरिटेज बनाया जाएगा। वहीं सिटी साइड एरिया में खाली पड़े एरिया में ग्रीन बेल्ट विकसित की जाएगी। इसमें थीम पार्क, बागीचा भी बनाया जाएगा।
विज्ञापन

उत्तर मध्य रेलवे के इलाहाबाद मंडल के डीआरएम संजय कुमार पंकज ने डिप्टी सीटीएम डॉ. जितेंद्र कुमार के साथ सोमवार को कानपुर सेंट्रल स्टेशन का निरीक्षण किया। स्टेशन पर साफ सफाई और अन्य व्यवस्थाओं को खुशी जताई। इसके बाद सीपीसी मालगोदाम पहुंचे और वहां पर चल रहे सड़क निर्माण के कार्य को देखा। इस दौरान उन्होंने व्यापारियों से बातचीत कर उनका दर्द सुना। वहां से झकरकटी में बन रही आरपीएफ की बैरक का निरीक्षण किया। साथ ही सामने रेलवे के कंडम खड़े वाहनों को हटाने का निर्देश दिया। इसके बाद लोको अस्पताल पहुंचे। अस्पताल में गंदगी देखकर बिफर पड़े और डाक्टरों की क्लास ली। बोले पूरा देश स्वच्छता अभियान को अपना रहा है और आप गंदगी फैलाने में लगे हैं। देर शाम डीआरएम चौरी चौरा एक्सप्रेस से इलाहाबाद के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed