{"_id":"6222543d8e305e00a65afa25","slug":"warehouse-in-charge-shop-owner-and-salesman-booked-for-murder-kanpur-news-knp6838625145","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोदाम प्रभारी, दुकान मालिक व सेल्समैन पर हत्या का मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोदाम प्रभारी, दुकान मालिक व सेल्समैन पर हत्या का मुकदमा
विज्ञापन
वह झोपड़ी जहां पी गई थी शराब। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
मोहम्मदाबाद (फर्रुखाबाद)। मिलावटी अंग्रेजी शराब पीने से पशु व्यापारी, ठेकेदार सहित तीन की मौत के मामले में पुलिस ने दुकान मालिक, सेल्समैन व गोदाम प्रभारी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने सेल्समैन और ठेका मालिक को गुरुवार को ही हिरासत में ले लिया था। मृतक ठेकेदार के बेटे की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
छिबरामऊ (कन्नौज) के मोहल्ला गीतापुरम कालोनी निवासी विपिन सिंह ने जहानगंज थाना क्षेत्र के गांव भोजापुर निवासी सेल्समैन श्यामपाल, मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव मुरहास कन्हैया निवासी ठेका मालिक विनोद कुमार पाल, वाराणसी के थाना चोलापुर के गांव बसांव निवासी गोदाम प्रभारी महेश सिंह के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप लगाया कि वह तीन मार्च को अपने ठेकेदार पिता ओमवीर के साथ मोहम्मदाबाद कोतवाली के गांव अहिमालापुुर निवासी पशु व्यापारी जितेंद्र से गाय खरीदने के संबंध में उनके घर गए थे। वहां जितेंद्र के साथ उनका पड़ोसी दिव्यांग मोनू भी मौजूद था। चारों लोग भरतामऊ स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान पर पहुंचे। विपिन ने सेल्समैन श्यामपाल से शराब मांगी तो उसने सस्ती शराब पकड़ा दी। विपिन ने अच्छी शराब देने के लिए कहा तो श्यामपाल झगड़ने लगा। तभी दुकान मालिक विनोद कुमार पाल, गोदाम प्रभारी महेश सिंह भी वहां आ गए। दोनों ने सेल्समैन से अच्छी शराब देने को कहा, इस पर सेल्समैन ने इंपीरियल ब्लू की एक हॉफ व एक क्वाटर दे दिया। घर आकर पिता, जितेंद्र और मोनू ने शराब पी। हाफ बोतल से थोड़ी सी शराब पीते ही तीनों की हालत बिगड़ी और उनकी मौत हो गई। सीओ मोहम्मदाबाद राजवीर सिंह गौर ने बताया कि मामले की गंभीरतापूर्वक जांच की जा रही है।
मिलावटी शराब से अंगों के खराब होने की पुष्टि
पोस्टमार्टम में तीनों के शराब पीने की पुष्टि हुई है। मिलावटी शराब से ही तीनों के आंतरिक अंगों का खराब होना भी पाया गया। हालांकि मौत की वजह स्पष्ट न हो पाने की वजह से विसरा सुरक्षित किया गया। गुरुवार रात ही पुलिस ने पशु व्यापारी जितेंद्र, ठेकेदार ओमवीर, दिव्यांग मोनू के शव का पोस्टमार्टम कराया। वीडियो व फोटोग्राफी भी कराई गई। पोस्टमार्टम करने वाले पैनल में डॉ. सोमेश अग्निहोत्री, डॉ. अमित अग्रवाल व डॉ. बृजेंद्र शामिल रहे।