फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   An Innova with a fake MLA pass was caught at the barrage; the driver was found drunk and was seized.

Kanpur News: बैराज पर फर्जी विधायक पास लगी इनोवा पकड़ी, नशे में धुत मिला चालक, सीज

Sun, 21 Dec 2025 02:05 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 21 Dec 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
An Innova with a fake MLA pass was caught at the barrage; the driver was found drunk and was seized.
कानपुर। कोहरे के बीच बढ़ते सड़क हादसों को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ के कड़े निर्देशों के तुरंत बाद प्रशासन एक्शन मोड में दिखा। शनिवार शाम डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में सड़क सुरक्षा पर सख्त चेकिंग अभियान चलाया गया। गंगा बैराज पर विधानसभा सचिवालय का संदिग्ध पास लगी इनोवा कार पकड़ी गई। जांच में कार चला रहा व्यक्ति शराब के नशे में धुत मिला। ब्रीथ एनालाइजर टेस्ट में पुष्टि होते ही कार को नवाबगंज थाने में सीज कर दिया गया। चौंकाने वाली बात यह रही कि कार पर विधायक का पास लगा था जो पूछताछ में फर्जी निकला।
विज्ञापन



डीएम और डीसीपी ट्रैफिक रविंद्र कुमार की संयुक्त चेकिंग में एक स्विफ्ट कार चालक भी शराब पीकर गाड़ी चलाते पकड़ा गया। उसके वाहन को भी सीज किया गया। गंगा बैराज, अटल घाट, जीटी रोड समेत शहर के सभी प्रमुख चौराहों पर अचानक सघन चेकिंग की गई। इसमें बिना सीट बेल्ट, बिना हेलमेट, बाइक पर तीन सवारी, यातायात नियमों की अनदेखी पर प्रशासन ने किसी को बख्शा नहीं। 90 वाहनों की चेकिंग की गईं। 39 वाहनों के चालान किए, दो वाहन सीज किए गए। डीएम ने चालकों को कोहरे में वाहन चलाते समय विशेष सतर्कता और नियमों के पालन को लेकर मौके पर ही चेतावनी और जागरूक किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed