फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Voter list published, notice to two lakh, names of nine lakh will be removed

Kanpur News: मतदाता सूची प्रकाशित, दो लाख को नोटिस, नौ लाख का हटेगा नाम

Wed, 07 Jan 2026 02:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jan 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
Voter list published, notice to two lakh, names of nine lakh will be removed
कानपुर। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत जिले में मतदाता सूची का कार्य अपने अंतिम चरण में पहुंच गया है। मंगलवार को अनंतिम मतदाता सूची का औपचारिक प्रकाशन कर दिया गया है। जिले में चिह्नित 2.07 लाख बिना मैपिंग वाले मतदाताओं को नोटिस जारी होंगे। साथ ही 9.02 लाख मृतक, अनुपस्थित, शिफ्टेड मिले मतदाताओं के नाम सूची हटेंगे। अब मतदाता छह फरवरी से छह मार्च तक आपत्ति दे सकते हैं।
विज्ञापन


एसआईआर अभियान के तहत जिले में 3538261 मतदाताओं को गणना प्रपत्र घर-घर पहुंचाया गया। छह जनवरी तक 2636113 मतदाताओं की सूची तैयार हो सकी। इनमें 14,32,050 पुरुष, 12,03,952 महिला तथा 111 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। 207661 मतदाता ऐसे मिले जिनका वर्ष 2003 की मतदाता सूची से मैपिंग नहीं हो सकी है। अब एसडीएम नोटिस भेजकर दस्तावेज मांगेंगे। नोटिस प्राप्त मतदाताओं को आयोग द्वारा निर्धारित 13 प्रकार के अभिलेखों में से कोई एक आईडी प्रस्तुत करनी होगी।
विज्ञापन

छह जनवरी से 27 फरवरी बीच अतिरिक्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नोटिसों का निस्तारण करेंगे। पात्र पाए जाने वाले मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जोड़े जाएंगे। जो मतदाता किसी कारणवश गणना प्रपत्र नहीं भर सके थे, वे फॉर्म-6 भरकर मतदाता बन सकेंगे। इसके साथ उन्हें एक घोषणा पत्र भी देना होगा जिसमें वर्ष 2003 की मतदाता सूची से संबंधित विवरण दर्ज करना अनिवार्य होगा। आलेख्य प्रकाशन के बाद जनपद में कुल 26,36,113 मतदाता दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनके हटेंगे नाम

मृतक- 104046
गायब- 310030
शिफ्ट- 391618
दो जगह- 67478
प्रपत्र जमा नहीं - 28976

............
विधानसभा मतदाताओं की संख्या
बिल्हौर 3,22,155
बिठूर 3,24,295
कल्याणपुर 2,41,741
गोविंदनगर 2,39,636
सीसामऊ 1,99,010
आर्यनगर 2,03,807
किदवईनगर 2,50,841
कानपुर कैंट 2,42,357
महाराजपुर 3,30,321
घाटमपुर 2,81,950
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed