Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Vote theft is murder of democracy, constitution is in danger - Pal

Kanpur News: वोट चोरी लोकतंत्र की हत्या, संविधान खतरे में - पाल

Sun, 17 Aug 2025 02:05 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Aug 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
Vote theft is murder of democracy, constitution is in danger - Pal
कानपुर। सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार वोट चोरी करके लोकतंत्र की हत्या कर रही है। देश का संविधान खतरे में है। यह सरकार बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के संविधान को न मानकर तानाशाही कर रही है। जनता महंगाई की चक्की में पिस रही है। प्रदेश अध्यक्ष ने यह बात कानपुर देहात जाते वक्त कुछ देर जाजमऊ में रुक कर कही। वह माती में आयोजित पीडीए पंचायत में शिरकत करने जा रहे थे।
विज्ञापन

पाल ने कहा कि प्रदेश का विकास विकास ठप हो गया है। सरकार कागजों पर विकास करा कर ढिंढोरा पीट रही है। महंगाई व भ्रष्टाचार चरम पर है। सड़कों के निर्माण में कमीशन खोरी है। घटिया सामग्री से बनीं सड़कें एक बरसात नहीं झेल पातीं। इस दाैरान महानगर संगठन के पदाधिकारियों ने अध्यक्ष हाजी फजल महमूद के नेतृत्व में गंगा पुल पर प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। इस मौके पर उन्होंने संगठन की गतिविधियों की जानकारी ली और पीडीए अभियान तेज करने के निर्देश दिए। स्वागत करने वालों में महानगर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव मिंटू, महासचिव संजय सिंह बंटी सेंगर, अपर्णा जैन, नितेंद्र यादव, आनंद शुक्ला, महेंद्र सिंह, शादाब आलम आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed