{"_id":"5fa68e9247229c1dd15aa3b6","slug":"volvo-collided-with-roadways-bus-driver-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"इटावा: हाईवे पर खड़े ट्रेलर से भिड़ी रोडवेज बस, चालक की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इटावा: हाईवे पर खड़े ट्रेलर से भिड़ी रोडवेज बस, चालक की मौत, एक घायल
Sat, 07 Nov 2020 05:43 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 07 Nov 2020 05:43 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेशनल हाईवे पर जमुना बाग के पास शनिवार तड़के एक वोल्वो बस ने रोडवेज बस में पीछे से टक्कर मार दी। जिसके चलते रोडवेज बस हाईवे पर खड़े ट्रेलर से जा भिड़ी। हादसे में रोडवेज बस चालक की मौत हो गई जबकि ट्रेलर का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
वहीं, दोनों बस में बैठे 10-12 यात्री मामूली रूप से चुटहिल हो गए। जो हादसे के बाद अपने-अपने गंतव्य को खुद ही रवाना हो गए। शनिवार सुबह राठ डिपो की एक बस इटावा से आगरा के लिए सुबह पांच बजे रवाना हुई।
बस जैसे ही जसवंत नगर पार करने के बाद नेशनल हाईवे पर जमुना बाग के पास पहुंची, तो कानपुर की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार वोल्वो बस ने रोडवेज बस में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही रोडवेज बस के चालक ने अपना संतुलन खो दिया और बस हाईवे किनारे खड़े एक ट्रेलर से टकरा गई।
विज्ञापन
इस हादसे में रोडवेज बस का चालक आगरा के शमशाबाद, राजपुर चुंगी जंगजीत नगर निवासी अशोक कुमार (45) पुत्र नत्थी लाल की मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक ड्राइवर का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
वहीं, गंभीर रूप से घायल ट्रेलर चालक को इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। जहां से चिकित्सकों ने उसे सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी भेज दिया। इस हादसे में दोनों बसों व ट्रेलर में सवार 10-12 लोग मामूली चुटहिल हो गए, जो पुलिस व अन्य लोगों के पहुंचने से पहले ही स्वयं ही इलाज के लिए रवाना हो गए। घटना के लगभग एक घंटे बाद पहुंची पुलिस ने हाईवे पर स्थिति सामान्य की।