फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   voltage problem

मछरिया में कम होंगे फॉल्ट, वोल्टेज की समस्या होगी दूर

Sat, 03 Sep 2016 09:54 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल/अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 03 Sep 2016 09:54 PM IST
विज्ञापन
voltage problem
डेमो पिक्स
अब मछरिया के लोगों को आए दिन होने वाले फॉल्ट और कम वोल्टेज की समस्या से निजात मिल जाएगी। केस्को का बूढ़पुर मछरिया में नया सबस्टेशन बनकर तैयार हो चुका है। पॉवर ट्रांसफार्मर लग चुका है। तीन फीडरों से लाइनें खींचने का काम चल रहा है। करीब 11 हजार नए कनेक्शन इस सबस्टेशन से उपभोक्ताओं को दिए जाएंगे। इससे पूरे मछरिया की करीब एक लाख की आबादी को फायदा होगा। इसके अलावा अन्य सबस्टेशनों पर पड़ा लोड भी कम हो जाएगा। इससे वहां भी बिजली की समस्या दूर हो जाएगी।
विज्ञापन

मछरिया में अभी तक देहली सुजानपुर, हंसपुरम, पशुपति नगर और कोयला नगर सबस्टेशनों से बिजली मिलती थी। इससे यहां आए दिन फॉल्ट और लो वोल्टेज की समस्या बनी रहती थी। अब इन सबस्टेशनों का लोड कम होगा तो इन इलाकों के उपभोक्ताओं को भी बेहतर बिजली मिल सकेगी। इस महीने के अंत तक नए कनेक्शन दे दिए जाएंगे। नए उपभोक्ताओं को बिल समेत किसी भी बिजली के काम के लिए सैनिक चौराहे के पास बूढ़पुर मछरिया मे बने नए सबस्टेशन जाना होगा। केस्काे के चीफ इंजीनयर योगेश हजेला का कहना  है कि देहली सुजानपुर समेत दूसरे सबस्टेशनों से सप्लाई से यहां भी लोड था। नए सबस्टेशन से मछरिया के लोगों को तो राहत मिलेगी ही अन्य सबस्टेशनों का लोड भी कम हो जाएगा।
विज्ञापन

साढ़े छह करोड़ से बना सबस्टेशन
नया सबस्टेशन करीब साढ़े छह करोड़ रुपये की लागत से बनकर तैयार हुआ है। यहां की जर्जर लाइनें बदली जा रही हैं और खंभे लगाए जा रहे हैं। 11 केवी की लाइनों और गार्डिंग का काम होना है। इसके अलावा सबस्टेशन में तीन फीडर होंगे और दो पांच एमवीए के पॉवर ट्रांसफार्मर लगने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed