फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Vishwanath Pal lashed out at BJP and SP, BJP makes promises against it, SP insults great men

भाजपा-सपा पर बरसे ‘विश्वनाथ’: बोले- BJP करती है वादा खिलाफी, SP महापुरुषों का करती है अपमान, जानें क्या कहा

Thu, 04 May 2023 04:03 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 04 May 2023 04:03 PM IST
सार

Hamirpur News: बसपा प्रत्याशी के पक्ष में लोगों से समर्थन मांगने बसपा प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल गुरुवार को हमीरपुर पहुंचे। यहां उन्होंने भाजपा और सपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा के राज में महंगाई और बेरोजगारी चरम पर है। वहीं, सपा पार्टी बसपा के महापुरुषों का अपमान करती है।

विज्ञापन
Vishwanath Pal lashed out at BJP and SP, BJP makes promises against it, SP insults great men
जनसभा को संबोधित करते बसपा प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हमीरपुर जिले के कस्बा सुमेरपुर में बहुजन समाज पार्टी के सुमेरपुर और मौदहा प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार करने बसपा प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल पहुंचे। रघुवीर पैलेस प्रांगण में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए बसपा प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा और सपा पर जमकर निशाना साधा।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा के राज में महंगाई और बेरोजगारी चरम पर है। वहीं, सपा पार्टी बसपा के महापुरुषों का अपमान करती है। गुरुवार को बसपा के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने सुमेरपुर के बसपा प्रत्याशी जयकरण सिंह व मौदहा के रजा मोहम्मद उर्फ श्रीनाथ के  पक्ष में आयोजित जनसभा को संबोधित किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा ने महंगाई कम करने तथा रोजगार के अवसर देने का वादा करके सत्ता हासिल की थी। लेकिन सत्ता में आने के बाद अपना वायदा भूल गई है। आज महंगाई, बेरोजगारी चरम पर है। उन्होंने सपा पर हमला बोलते हुए कहा कि सपा के नेता बहुजन समाज के दलित महापुरुषों की घोर विरोधी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

बोले- निकाय चुनाव में बसपा बड़ी जीत की ओर
उन्होंने सत्ता पाकर दलित महापुरुषों का घोर अपमान किया है। आज पूरे प्रदेश में भाजपा व सपा के विरोध की लहर है। बसपा निकाय चुनाव में बड़ी जीत हासिल करने की ओर बढ़ रही है। इससे सभी दल घबराए हुए हैं। इस दौरान बुंदेलखंड प्रभारी लालाराम अहिरवार, मंडल प्रभारी बलदेव प्रसाद वर्मा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed