{"_id":"6aa45c25707ab6e94c074986","slug":"viral-infection-cases-double-one-dengue-patient-detected-kanpur-news-c-220-1-akb1007-148799-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: वायरल के मरीज दोगुने, एक डेंगू रोगी मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: वायरल के मरीज दोगुने, एक डेंगू रोगी मिला
Sat, 12 Sep 2026 01:23 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Sat, 12 Sep 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
कानपुर देहात। मौसम में लगातार बदलाव हो रहा। इससे जिले में वायरल के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही। अकबरपुर मेडिकल कॉलेज में बुखार से पीड़ित मरीजों की संख्या पहले की अपेक्षा दो गुना हो गई है।
मरीजों की संख्या बढ़ने से जांच का दबाव भी बढ़ गया है। रक्त जांच के बाद मरीजों को रिपोर्ट के लिए एक से दो दिन तक इंतजार करना पड़ रहा है। बृहस्पतिवार को मेडिकल कॉलेज में कराई गई जांच में एक मरीज डेंगू पॉजिटिव मिला है।
मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में शुक्रवार को 1754 नए मरीजों के पर्चे बनाए गए। इसके अलावा करीब 450 मरीज फॉलोअप के लिए पहुंचे। मरीजों की संख्या बढ़ने से पैथोलॉजी पर भी दबाव बढ़ गया है। प्रतिदिन करीब 400 से 450 मरीजों के रक्त के नमूने जांच के लिए लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
वहीं, स्वाइन फ्लू के खतरे को देखते हुए प्राचार्य डॉ. अंबरीश कुमार गुप्ता की ने बुखार व फ्लू ओपीडी को नए भवन से हटाकर जिला अस्पताल के भवन में संचालित करवाया है। मगर पर्चा काउंटर पर वायरल रोगी व अन्य रोगी एक साथ कतार में लगाकर पर्चा बनवाते नजर आए। मंगटा निवासी शिवगोपाल ने बताया कि बुखार आने पर मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए आए थे। डॉक्टर ने खून की जांच की सलाह दी। जांच के लिए रक्त का नमूना देने में ही करीब एक घंटे का समय लग गया। उन्हें शनिवार को जांच रिपोर्ट दिए जाने को कहा गया है। अमरौधा निवासी सियावती ने बुखार आने व पेट में दर्द रहने की समस्या पर मेडिकल कॉलेज में आए थे। डॉक्टर की सलाह पर रक्त की जांच करवाई है। उन्हें कर्मचारियों की ओर से शनिवार को रिपोर्ट देने की बात कही है। मेडिकल कॉलेज के डॉ. प्रतीक सक्सेना ने बताया कि मौसम में बदलाव के दौरान वायरल के मामले बढ़ते हैं।
लगातार बुखार, शरीर में दर्द, कमजोरी या अन्य लक्षण होने पर मरीजों को खुद से दवा लेने के बजाय चिकित्सक की सलाह से जांच और उपचार कराना चाहिए। डेंगू की आशंका वाले मरीजों में समय पर जांच जरूरी है। बृहस्पतिवार को पुखरायां निवासी 26 वर्षीय युवक की रिपोर्ट डेंगू पॉजिटिव मिली थी। उसको आईसीयू में भर्ती कर उपचार दिया जा रहा था। शुक्रवार को हालत में सुधार होने पर परिजन उसे डिस्चार्ज करवाकर घर ले गए हैं।