फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Violent collision of bike and scooty, nurse killed and two children injured, deceased was going to Urai on tra

Auraiya: बाइक और स्कूटी की जोरदार टक्कर, नर्स की मौत और दो बच्चे घायल, स्थानांतरण पर उरई जा रही थी मृतका

Tue, 11 Jul 2023 02:04 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 11 Jul 2023 02:04 PM IST
सार

Auraiya Accident: थानाध्यक्ष सुधीर भारद्वाज ने बताया कि गलत दिशा से आए बाइक सवार ने स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे में महिला बच्चों समेत सड़क पर जा गिरी। तीनों के घायल होने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना देकर अस्पताल में भर्ती कराया। यहां बेबी को मृत घोषित कर दिया गया।

विज्ञापन
Violent collision of bike and scooty, nurse killed and two children injured, deceased was going to Urai on tra
अस्पताल में मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

औरैया जिले में बेला कस्बा के तिर्वा रोड पर स्कूटी और बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में स्कूटी सवार नर्स की मौत हो गई, जबकि दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। महिला के बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेला में भर्ती कराया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचना दी है।

विज्ञापन

जिले के ग्राम मोहम्मदाबाद निवासी बेबी चक्रवर्ती (40) पत्नी रूपेश कुमार चक्रवर्ती तिर्वा मेडिकल कॉलेज में हेड नर्स के पद पर कार्यरत थी। कुछ दिन पूर्व उनका स्थांतरण उरई मेडिकल कॉलेज के लिए हुआ था। सोमवार को वो अपने मायके में भाई के पुत्र के जन्मदिन समारोह में शामिल होने के लिए आईं थी। 
विज्ञापन

मंगलवार को अपने पुत्र अभिषेक सिंह (12) व पुत्री युवांशी(8) के साथ स्कूटी पर सवार होकर उरई जा रही थी। दोपहर 11:30 बजे के करीब जैसे ही वह स्कूटी से बेला के तिर्वा रोड स्थित साथी अस्पताल के सामने पहुंची। तभी सामने से गलत दिशा से आए बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में वह बच्चों समेत सड़क पर जा गिरी।

विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष बोले- मृतका के पति को दी गई है सूचना
तीनों के घायल होने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना देकर अस्पताल में भर्ती कराया। यहां डॉक्टर जितेंद्र त्रिपाठी ने बेबी को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष सुधीर भारद्वाज, कस्बा इंचार्ज राजीव कुमार ने परिजनों को सूचना दी। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतका के पति से बात की गई है।

बाइक सवार की तलाश जारी
उन्होंने बताया कि वह सीआरपीएफ में इंस्पेक्टर है और इन दिनों मणीपुर में तैनात है। टक्कर मारने वाला बाइक सवार मौके से भाग निकला है, जिसकी तलाश की जा रही है। परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। घायल बच्चों को अस्पताल में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed