फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Violence during protests in banda

‘जनाक्रोश दिवस’ पर हिंसा, प्रधानमंत्री के पक्ष में नारे लगाने वाले व्यापारी पिटे

Mon, 28 Nov 2016 09:54 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 28 Nov 2016 09:54 PM IST
विज्ञापन
Violence during protests in banda
व्यापारियों से भिड़ गये सपा और कांग्रेस कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
‘जनाक्रोश दिवस’ पर प्रदर्शन के दौरान सपा कार्यकर्ता और व्यापारी अधिकार संगठन के नेता भिड़ गए। दोनों संगठनों के लोगों ने एक-दूसरे के साथ मारपीट की। आमने-सामने डटकर परस्पर विरोधी नारे लगाए। कुछ ही देर बाद सपा के साथ कांग्रेस नेता भी व्यापारी संगठन के सामने आ खड़े हुए। उनसे भी तीखी नोकझोंक हुई। बवाल बचाने में पुलिस को पसीना आ गया। सपा जिलाध्यक्ष ने कहा है कि सभा में गड़बड़ी पैदा करने वालों के विरुद्ध पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराएंगे। 
विज्ञापन

सोमवार को राष्ट्रव्यापी जनाक्रोश दिवस आयोजित था। भाजपा छोड़ सभी राजनीतिक दल सपा, कांग्रेस, भाकपा नोटबंदी के विरुद्ध आंदोलन में शामिल थे। शहर में प्रदर्शन के बाद दोपहर को सपा और कांग्रेस के जुलूस कलेक्ट्रेट के पास स्वतंत्रता स्मारक अशोक लाट तिराहे पर आ गए। यहां दोनों की अलग-अलग सभाएं शुरू हुईं। कुछ ही देर बाद व्यापारी अधिकारी संगठन के बैनर तले युवक और व्यापारी नेताओं का जुलूस आ गया। व्यापारियों के जुलूस में डीजे भी था। सपाई जहां केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध नारे लगा रहे थे, वहीं व्यापारी संगठन केंद्र और पीएम के पक्ष में नारे लगा रहे थे। व्यापारी संगठन का जुलूस सपा की सभा के पास आया तो दोनों पक्षों से नारों में होड़ लग गई। इस बीच एक-दूसरे को ललकारते हुए मारपीट चालू हो गई। 
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी केपी सिंह और देहात कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आनंद सिंह फोर्स के साथ दोनों पक्षों को अलग-अलग करने में जुटे रहे। इसी बीच कांग्रेस का जत्था भी प्रदेश संगठन सचिव साकेत बिहारी मिश्र के नेतृत्व में सपाइयों के जत्थे में आ मिला। कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने सपा जिलाध्यक्ष शमीम बांदवी के साथ एक सुर से व्यापारी संगठन की डीजे पर हो रही नारेबाजी को ललकारा। पुलिस अफसरों से कहा कि तत्काल डीजे बंद कराएं। इस दौरान देहात कोतवाली प्रभारी से व्यापारियों के जुलूस में शामिल लवलेश सिंह की झड़प हो गई। दोनों में धक्का-मुक्की हुई। हालात तनावपूर्ण हो गए। पुलिस दोनों के बीच दीवार बनकर खड़ी हो गई और बमुश्किल व्यापारियों के जुलूस को आगे बढ़ाया। सपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि व्यापारी संगठन का बैनर लेकर भाजपा नेता और उनके गुर्गे सपा की जनसभा में गड़बड़ी पैदा करने आए थे। इसकी पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराएंगे। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार शुक्ल ने भी व्यापारी संगठन की आड़ में भाजपा नेताओं की इस हरकत पर पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की बात की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed