{"_id":"61e473a8991768602c166d75","slug":"villagers-seeing-the-crop-being-ruined-closed-the-cows-in-kandhi-school-akbarpur-news-knp67571462","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने फसल बर्बाद होता देख कांधी स्कूल में बंद किए छुट्टा गोवंश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों ने फसल बर्बाद होता देख कांधी स्कूल में बंद किए छुट्टा गोवंश
विज्ञापन
कांधी के प्राथमिक विद्यालय में बंद छुट्टा गोवंश। (संवाद)
- फोटो : AKBARPUR
मुंगीसापुर। छुट्टा गोवंश खेतों में खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। इससे परेशान कांधी गांव के ग्रामीणों ने रविवार को स्कूल में करीब 70 गोवंशों को बंद कर दिया। सूचना पर दोपहर में गांव पहुंचे एसडीएम ने पुलिस के सहयोग से गोवंशों को स्कूल के बाहर निकलवाया। ग्रामीणों के विरोध के बाद भी मवेशियों को गोशाला नहीं भेजा गया है।
रबी सीजन की फसल खेतों में तैयार हो रही हैैं। मेहनत व लागत लगाकर तैयार फसलों को छुट्टा गोवंश चर जाते हैं। गेहूं की फसल को बचाने के लिए किसान रात में ठंड के मौसम में निगरानी करने को मजबूर हैं।
सिकंदरा क्षेत्र के कांधी गांव में छुट्टा गोवंशों से फसल बचाने के लिए ग्रामीण रविवार को एकजुट हो गए। उन्होंने घेराबंदी कर गोवंशों को एकत्र किया और फिर कांधी प्राथमिक स्कूल में बंद कर दिया। करीब 70 गोवंशों को स्कूल में बंद करने की सूचना किसी ने एसडीएम सिकंदरा को दे दी।
विज्ञापन
इस पर दोपहर 12 बजे एसडीएम पुलिस बल के साथ स्कूल पहुंचे। ग्रामीणों ने एसडीएम को समस्या बताई। हालांकि एसडीएम ने गोशाला भेजने के बजाय गोवंशों को पुलिस के सहयोग से स्कूल परिसर से निकलवा दिया। गांव के फिरोज, पप्पू, अमित, रवि, मुकुल, सनी आदि ने कहा कि गोशाला बनी है लेकिन प्रशासन छुट्टा गोवंशों को पकड़ने से बच रहा है।
कांधी विद्यालय परिसर से छुट्टा गोवंशों को हटवा दिया गया है। गोशालाओं में जगह नहीं है ऐसे में गोवंश वहां नहीं भेजे जा सके। - महेंद्र कुमार, एसडीएम सिकंदरा।