{"_id":"580a14f74f1c1b592c705f09","slug":"villagers-for-water-longing-for-a-week","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक सप्ताह से बूंद-बूद को मोहताज हैं इस गांव के लोग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक सप्ताह से बूंद-बूद को मोहताज हैं इस गांव के लोग
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
Updated Fri, 21 Oct 2016 09:42 PM IST
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट में पेयजल समस्या से परेशान सरैंया गांव के लोग एक हफ्ते से पानी की बूंद-बूंद को मोहताज हैं। इसके लिए लोगों ने अफसरों के खूब पापड़ बेले लेकिन उनके कानों पर जूं नहीं रेंगी। ऐसे में ग्रामीणों ने उप जिलाधिकारी रामशंकर मानिकपुर को पत्र सौंपा। आरोप लगाया कि जल संस्थान के अधिकारियोें की मनमानी के कारण एक सप्ताह से पानी की सप्लाई नहीं हो रही। इसकी कई बार शिकायत करने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
ग्रामीणों ने बताया कि गांव में सैकड़ों लोगों के घर में पानी का कनेक्शन नहीं है। एक सप्ताह से पानी की सप्लाई न होने से दूर-दूर से पानी ढो कर लाना पड़ता है। एक साल के अंदर यह समस्या कई बार देखने को मिली है। इसी तरह से मई जून माह की भीषण गर्मी में भी पानी की सप्लाई बाधित कर दी गई थी। सुचारू रूप से पानी की सप्लाई करने के लिए अधिकारियों को पत्र देने के बाद भी अनदेखी कर दी जाती है। पेयजल की समस्या के निराकरण के लिए पानी की सप्लाई की व्यवस्था की जाए।