{"_id":"663e5ebe67c8f4a9c3029629","slug":"villagers-created-ruckus-over-reducing-the-width-of-the-road-etawa-news-c-216-1-etw1004-111659-2024-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: सड़क की चोड़ाई कम करने पर ग्रामीणों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: सड़क की चोड़ाई कम करने पर ग्रामीणों ने किया हंगामा
विज्ञापन
ताखा। क्षेत्र के ग्राम गुजराती में सड़क निर्माण में अनियमितता का आरोप लगाकर ग्रामीणों ने हंगामा किया। आरोप है कि 3.75 मीटर चौडी सडक को ठेकेदार ने तीन मीटर कर दिया। ग्रामीणों ने जांच कराने की मांग की है।
तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत गुजराती में पीडब्ल्यूडी की ओर से बिशुनपुरा से गुजराती गांव होते हुए रंपुरा तक दो किलोमीटर लंबी सड़क बनाई जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि गिट्टी और डामर की मात्रा कम करने से सड़क की परत हाथ से उखड़ रही है। सही से सफाई करके धूल भी नहीं हटाई गई। निर्माण कार्य गुणवत्तायुक्त नहीं हो रहा है।
ग्रामीणों ने बताया कि पहले 500 मीटर तक 3.75 मीटर चौड़ी सड़क का निर्माण कराया गया। इसके बाद चौड़ाई घटाकर तीन मीटर कर दी गई। शुक्रवार को जब गांव वालों ने सड़क की चौड़ाई को कम देखा तो उन्होंने विरोध शुरू कर दिया। ग्रामीण नरेश चंद्र, देशराज, भूरे सिंह, रणवीर, सुनील कुमार ने मौके पर पहुंचकर हंगामा किया। ग्रामीणों ने बताया कि निर्माण कार्य बिशुनपुरा के समीप से शुरू किया गया है। लगभग 500 मीटर सड़क की चौड़ाई सही रखी गई। लेकिन गुजराती गांव से रंमपुरा के पास सड़क की चौड़ाई को कम कर दिया।
विज्ञापन
काम कराने वाले मेठ उमेश कुमार ने बताया कि सड़क को 3.75 मीटर चौडा बनाया जा रहा है। वह मौके पर नहींं थे, इसलिए मजदूरों ने तीन मीटर कर दिया था। सड़क की चौड़ाई 3.75 मीटर ही रखी जाएगी। जेई विवेक कुमार ने बताया कि शिकायत मिली है। जांच कराकर सड़क का पुर्ननिर्माण कराया जाएगा।