फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Villagers Chase Away Dumpers Removing Chromium Waste at Night

Kanpur: घातक क्रोमियम मलबे की दिन में हुई प्रशासनिक जांच, रात में उठाने आए डंपर चालकों को ग्रामीणों ने खदेड़ा

Tue, 21 Jul 2026 12:03 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर Published by: प्रसून शुक्ला Updated Tue, 21 Jul 2026 12:03 PM IST
सार

Kanpur News: महाराजपुर थाना क्षेत्र के पुरवामीर गांव में खुले में फेंके गए क्रोमियम युक्त औद्योगिक मलबे की शिकायत पर मंगलवार को राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की।

विज्ञापन
Villagers Chase Away Dumpers Removing Chromium Waste at Night
डंप क्रोमियम - फोटो : amar ujala

विस्तार

क्रोमियम युक्त मलबे की दिन में राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम ने जांच की। वीडियोग्राफी, फोटोग्राफी करने के साथ ही ग्रामीणों से बात कर साक्ष्य जुटाए। वहीं, फेंकने वाले भी रात में डंपर और जेसीबी लेकर मलबा लेने पहुंच गए। वह मलबा भरने लगे तो ग्रामीणों ने दाैड़ा लिया।

विज्ञापन

पुरवामीर गांव के आसपास खुले में फैक्टरी का निकला क्रोमियम युक्त मलबा फेंका जा रहा है। सोमवार के अंक में मामला प्रकाशित होने के बाद टीम ने जाकर जांच की। राजस्व विभाग के अधिकारियों ने भी माना कि मलबे से तेज दुर्गंध और आंखों में जलन हो रही है। डंपिंग स्थल के पास कुछ देर खड़ा होना भी मुश्किल हो रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

तेज बदबू और जलन के कारण टीम भी जल्द ही वहां से हट गई। टीम के सामने ग्रामीणों ने आरोप लगाए कि रात में डंपरों से क्रोमियम युक्त औद्योगिक मलबा लाकर खेतों और खुले स्थानों पर डाला जा रहा है।

विज्ञापन

इससे आसपास के खेतों और भूजल के प्रदूषित होने का खतरा बढ़ गया है। जहरीले मलबे के कारण बच्चों और बुजुर्गों को सांस लेने में परेशानी हो रही है। कई लोगों में त्वचा संबंधी समस्याएं भी सामने आ रही हैं। कचरा फतेहपुर की एक फैक्टरी का होने का आरोप लगाया है।

लेखपाल के साथ जांच-पड़ताल करने के बाद कानूनगो अजीत सिंह ने बताया कि जांच के आधार पर रिपोर्ट तैयार कर उच्च अधिकारियों से कार्रवाई की संस्तुति की जाएगी। उधर, उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी अजीत सुमन ने बताया कि इस मामले की जांच की जा रही है। सोमवार को बारिश की वजह उनके विभाग की टीम मौके पर नहीं जा पाई। एक-दो दिन में टीम मौके पर जाएगी।

इस संबंध में उन्होंने यूपीपीसीबी प्रयागराज मंडल के क्षेत्रीय अधिकारी को भी पत्र लिखा है। वहीं, सोमवार रात में मलबा फेंकने वाले जेसीबी और डंपर लेकर पहुंच गए। वह डंपर में मलबा भरने लगे। ग्रामीणों के टोकने पर डंपर चालक ने सत्तारूढ़ पार्टी के एक कद्दावर नेता का नाम बताकर दबाव बनाने की कोशिश की। ग्रामीणों के विरोध करने और पुलिस को सूचना देने पर दोनों चालक जेसीबी और भरा डंपर लेकर भाग गए।

पुरवामीर चौकी इंचार्ज पुष्पराज सिंह ने बताया कि पुरवामीर में सोमवार रात में क्रोमियम युक्त कचरा जेसीबी से डंप में भरकर ले जाने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचने से पहले ही डंपर और जेसीबी लेकर चालक भाग चुके थे। लगातार गश्त की जा रही है। ऐसी हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed