फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Villagers attacked the hotel, when police arrived the couple fled

Kanpur News: होटल पर ग्रामीणों का धावा, पुलिस पहुंची तो भागे जोड़े

Wed, 10 Sep 2025 02:28 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 10 Sep 2025 02:28 AM IST
विज्ञापन
Villagers attacked the hotel, when police arrived the couple fled
कानपुर। बिठूर थानाक्षेत्र के रिहायशी इलाके में बने होटल पर मंगलवार दोपहर ग्रामीणों ने धावा बोल दिया। होटल के बाहर भीड़ और पुलिस देख मौके पर से कई जोड़े भाग निकले।
विज्ञापन


मर्चेंट नेवी कर्मी ने कुछ समय पहले मकान में बने होटल को कल्याणपुर शिवली रोड निवासी व्यक्ति को किराये पर चलाने के लिए दिया था। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि करीब दो महीने से होटल में कई युवक युवतियों के आना जाना था। शक होने पर स्थानीय लोगों ने मंगलवार दोपहर होटल चलाने वाले से शिकायत की। जब लोगों ने फिर से कई जोड़े को होटल के अंदर जाते और बाहर निकलते देखा तो होटल पर धावा बोल दिया। मेन गेट पर ताला जड़कर पुलिस को सूचना दी। मंधना चौकी इंचार्ज सौरभ प्रताप सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


पुलिस के पहुंचते ही चार जोड़े मौके से बाइक से भाग निकले। होटल मालिक ने बताया कि उसे जानकारी नहीं है। उसने होटल किराये पर दिया है। बिठूर कार्यवाहक थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया होटल मालिक को बुलाकर जानकारी की जा रही है। होटल रजिस्टर चेक किया गया है। रजिस्ट्रेशन की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed