फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Villagers attacked the electrical team, six contract workers injured

महोबा: विद्युत टीम पर ग्रामीणों ने बोला हमला, एसडीओ और जेई ने गाड़ी से भागकर बचाई जान, छह संविदाकर्मी घायल

Tue, 18 Aug 2020 12:29 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 18 Aug 2020 12:29 AM IST
विज्ञापन
Villagers attacked the electrical team, six contract workers injured
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : गूगल
महोबा जिले में ग्राम कुरौराडांग में चेकिंग करने गई विद्युत विभाग की टीम पर दो दर्जन से ज्यादा ग्रामीणों ने लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। हमले में छह संविदा कर्मचारी घायल हो गए। एसडीओ और जेई ने गाड़ी से भागकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन


घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चरखारी में भर्ती कराया गया है। उच्चधिकारियों के निर्देश पर घाटे में चल रहे फीडरों की चेकिंग की जा रही है। कुरौराडांग फीडर से कई गांवों के लिए बिजली आपूर्ति होती है, लेकिन यहां के ज्यादातर गांवों में कटिया डालकर बिजली चोरी की जा रही है।
विज्ञापन


साथ ही बिजली के बिल भी नहीं जमा किये जा रहे हैं। कुरौराडांग फीडर के घाटे पर चलने के कारण सोमवार को बिजली विभाग के एसडीओ हिमांशु यादव और अवर अभियंता प्रवीण यादव के नेतृत्व में विद्युत टीम ने कुरौराडांग में चेकिंग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

चेकिंग के दौरान गांव में जगह-जगह कटिया डालकर बिजली का प्रयोग होता मिला। इस पर विद्युत टीम ने बिजली चोरी करने वाले ग्रामीणों के कनेक्शन काट दिए और केबिल उतारकर जब्त कर ली। गांव से लौटते समय विद्युत विभाग की टीम पर ग्रामीणों ने लाठी-डंडों से हमला बोल दिया।

हमले से विद्युत टीम में भगदड़ मच गई। कुछ कर्मचारियों ने एसडीओ और जेई को गाड़ी में बैठाकर किसी तरह वहां से निकाला, जिससे दोनों बाल-बाल बच गए। ग्रामीणों के हमले में संविदाकर्मी अजीज पुत्र फखीरे, इमरान पुत्र कियामुद्दीन, राजेंद्र पुत्र चंद्रभान, अरविंद पुत्र परशुराम, सतीश व मुकेश घायल हो गए।

घायलों को सीएचसी चरखारी में भर्ती कराया गया है, जहां से सतीश और मुकेश को मामूली चोटें आने पर छुट्टी दे दी गई है। एसडीओ हिमांशु यादव ने कोतवाली चरखारी में चार लोगों भूपत, अश्वनी, धर्मेंद्र व माया के खिलाफ नामजद और 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस हमलावर ग्रामीणों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed