फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Villagers attacked Electricity Department team in auraiya

चेकिंग के लिए पहुंची बिजली विभाग की टीम पर ग्रामीणों का हमला, अवर अभियंता को भी पीटा, रिपोर्ट

Sat, 02 Nov 2019 08:27 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, औरैया
यूपी डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 02 Nov 2019 08:27 PM IST
विज्ञापन
Villagers attacked Electricity Department team in auraiya
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
औरैया जिले के सहायल क्षेत्र में अचानकपुर गांव में शनिवार दोपहर बिजली चेकिंग के लिए पहुंची विधुत विभाग की टीम पर चेकिंग के दौरान ग्रामीणों ने हमला कर दिया। टीम और ग्रामीणों के साथ हुई हाथापाई के बाद टीम वापस लौट आई।
विज्ञापन


टीम अवर अभियंता राजेश सिंह ने तीन नाम दर्ज सुभाष पुत्र डबर सिंह, ब्रजेश पुत्र रामराज, मुकेश पुत्र ईश्वर दयाल व 20 अज्ञात लोगों के विरुद्ध मारपीट व सरकारी काम मे बाधा डालने की तहरीर थाना पुलिस को दी है। 
विज्ञापन


शनिवार दोपहर करीब तीन बजे विधुत विभाग टीम के अधिकारियों के साथ स्थानीय बिजली कर्मचारी लगभग आधा दर्जन चौपहिया वाहनों के साथ गांव अचानकपुर पहुंच गए। गांव में पहुंचते ही टीम ने घरों की वीडियोग्राफी शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विद्युत चोरी को लेकर कटिया डालने वालों मे हड़कंप मच गया। लगभग एक घंटे तक गांव में चेकिंग अभियान चलाया जाने के दौरान गांव के लोगों की भीड़ लग गई। चेकिंग के दौरान ग्रामीणों ने अवर अभियंता असेनी राजेश सिंह व उनकी टीम पर ग्रामीण आक्रोशित हो उठे और गाली गलौज करते हुए अवर अभियंता व कर्मचारी से हाथापाई शुरू कर दी।


ग्रामीणों ने टीम के कर्मचारियों से जमकर मारपीट की और चेकिंग रिपोर्ट व बिल बकाया सूची भी फाड़ दी। विद्युत विभाग के अवर अभियंता राजेश सिंह ने बताया कि वह स्वयं टीम के साथ गांव गए थे उनकी टीम गांव में जांच करने आई थी। गांव में 50 हजार के ऊपर बकाया बिल वाले कनेक्शन काटने गए थे। इस दौरान ग्रामीणों ने उनके व उनकी टीम पर हमला बोल दिया। जिसमें उनको काफी चोटें आईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed