फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Villagers arrested two people, including a young woman, for allegedly stealing a goat.

Kanpur News: बकरा चोरी करने का आरोप, युवती समेत दो को ग्रामीणों ने पकड़ा

Sun, 31 May 2026 01:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sun, 31 May 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Villagers arrested two people, including a young woman, for allegedly stealing a goat.
डेरापुर। थाना क्षेत्र के जरौली गांव में बकरा चोरी कर भाग रहे कार सवार युवती व एक युवक को ग्रामीणों ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को हिरासत में लेकर जांच में जुट गई है। जरौली निवासी अलका शर्मा ने बताया कि शनिवार शाम पांच बजे के करीब उनका बकरा घर के बाहर बंधा था। इसी बीच एक कार उनके दरवाजे पर आकर रुकी। कार से उतरी एक युवती घर के बाहर बने शौचालय की ओर चली गई, जबकि उसके साथ मौजूद युवक ने उनसे पानी मांगा। वह घर के अंदर से पानी लेने गईं, इसी दौरान युवक ने बकरे को उठाकर कार में बैठी युवती को पकड़ा दिया और कार लेकर भाग निकले।
विज्ञापन

इसी बीच ट्रैक्टर से गुजर रहे किसानों ने घटना देख कार को रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक कार लेकर फरार हो गया। आगे सड़क पर कार्य कर रही जेसीबी के चालक ने वाहन खड़ा कर रास्ता बंद कर दिया।
विज्ञापन

इसके बाद कार चालक बंबे की पटरी के रास्ते भागने लगा, लेकिन ग्रामीणों ने बाइक से पीछा कर घेराबंदी कर ली। ग्रामीणों ने कार सवार युवती और एक युवक को पकड़ लिया जबकि उनका एक साथी कार से कूदकर फरार हो गया। थानाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह ने बताया कि पकड़े गए युवक और युवती के साथ ग्रामीणों द्वारा मारपीट की गई है। मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है और पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed