फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Villager due to dengue-like symptoms and girl dies of fever in Kanpur dehat

कानपुर देहात में डेंगू जैसे लक्षण से ग्रामीण व बुखार से युवती की मौत

Sat, 23 Oct 2021 12:57 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 Oct 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
Villager due to dengue-like symptoms and girl dies of fever in Kanpur dehat
रसूलाबाद सीएचसी की पैथालॉजी में जांच कराने को मौजूद महिलाएं। संवाद - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। जिले में डेंगू व बुखार लगातार बरपा रहा है। अमरौधा ब्लॉक के कमलपुर गांव में डेंगू जैसे लक्षण से ग्रामीण व राजपुर के दयानतपुर गांव मेें बुखार से युवती की मौत हो गई। जिले में अब तक डेंगू व बुखार से 66 लोगों की जान जा चुकी है।
विज्ञापन

अमरौधा विकासखंड क्षेत्र के कमलपुर गांव निवासी संजीव कुमार (45) मौजूदा समय में पुखरायां में मंडी के पास किराये के मकान मेें रह रहे थे। उन्हें पांच दिन से बुखार आ रहा था। परिजनों ने कानपुर के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

वहां किट से हुई जांच में डेंगू की पुष्टि हुई। उपचार के दौरान गुरुवार रात को संजीव की मौत हो गई। जबकि संजीव का पुत्र अक्षय (17) भी डेंगू जैसे लक्षणों से पीड़ित है और उसका कानपुर में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह राजपुर ब्लॉक क्षेत्र के दयानतपुर गांव निवासी खुशबू कटियार (21) पुत्री सुरेश कुमार को पिछले बारह दिनों से बुखार आ रहा था। तबीयत में सुधार न होने पर परिजन कानपुर के प्राइवेट अस्पताल ले गए। वहां शुक्रवार की भोर खुशबू की मौत हो गई।
सीएमओ डॉ. एके सिंह ने बताया कि डेंगू जैसे लक्षण व बुखार से मौत होने की जानकारी नहीं है। स्वास्थ्य टीम को भेजकर जानकारी कराई जाएगी। गांव में फॉगिंग व दवा का छिड़काव भी कराया जाएगा।

किट से की डेंगू जांच, तीन मरीज हैलट रेफर
रसूलाबाद। डेंगू व बुखार के बढ़ते मामलों के चलते शुक्रवार को रसूलाबाद सीएचसी में मरीजों की भीड़ रही। इस दौरान रैपिड किट से हुई जांच में तीन मरीजों में डेंगू जैसे लक्षण मिले। जिनके रक्त का सैंपल एलाइजा टेस्ट के लिए कानपुर मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।
वहीं जांच के बाद सजावलपुर जोत निवासी पुष्पेंद्र, सुभाषनगर निवासी मनोरमा व बनपुरवा निवासी सुषमा को कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर किया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed