फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Villager dies after falling from train, identified with voter card, police sent body for post mortem

Farrukhabad: ट्रेन से गिरकर ग्रामीण की मौत, वोटर कार्ड से हुई शिनाख्त, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Fri, 27 Jan 2023 05:20 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 27 Jan 2023 05:20 PM IST
सार

कायमगंज थाना क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थिति में ट्रेन से गिरकर बुजुर्ग ग्रामीण की मौत हो गई। उसका शव चीनी मिल रेलवे ट्रैक के पास पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वोटर कार्ड से शिनाख्त की, जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
Villager dies after falling from train, identified with voter card, police sent body for post mortem
रेलवे ट्रैक किनारे मिला शव, मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फर्रुखाबाद जिले के कायमगंज थाना क्षेत्र में चीनी मिल रेलवे ट्रैक के पास शव पड़ा मिला। राहगीरों की सूचना पर पुलिस पहुंची ने शव की तलाशी लेकर संबंधित ग्राम प्रधान को जानकारी दी। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। 

विज्ञापन

बता दें कि शुक्रवार सुबह चीनी मिल रेलवे ट्रैक के पास 65 वर्षीय व्यक्ति का शव पड़ा था। जानकारी होने पर सीओ सोहराब आलम व इंस्पेक्टर जेपी पाल फोर्स के साथ वहां पहुंचे। तलाशी में जेब से एक वोटर कार्ड 20 रुपये, एक चिलम निकली।
विज्ञापन

वोटर कार्ड में लिखे नाम शिवराज सिंह निवासी हैवतपुर गढ़िया थाना मऊदरवाजा के रूप में पहचान हुई। पुलिस ने ग्राम प्रधान के नंबर पर सूचना दी। प्रधान गौरव कश्यप व मृतक का पुत्र बृजेश मौके पर पहुंचे। बृजेश ने पुलिस को बताया कि उनके पिता गुरुवार दोपहर मैनपुरी जाने के लिए घर से निकले थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

पता नहीं है यहां कैसे आ गए। पुलिस का अनुमान है शिवराज गलत ट्रेन पर सवार हो गए। ट्रेन से कूदने पर हादसा हुआ है। शिवराज की पत्नी की 20 साल पहले मौत हो चुकी है। एक ही पुत्र है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed