फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Village submerged, sweeper arrived by car returned without work

गांव जलमग्र, कार से पहुंची सफाई कर्मी बिना काम के लौटी

Thu, 29 Jul 2021 01:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
Village submerged, sweeper arrived by car returned without work
राजपुर। लगातार हो रही बारिश से करीमनगर डेरा पूरी तरह से जलमग्न हो गया है। महिला सफाई कर्मी हंगामे के बाद कार से गांव पहुंची, लेकिन बिना सफाई किए ही वापस चली गई। इससे गांव के लोगों गुस्सा है। ग्रामीणों ने जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

लगातार हो रही बारिश से राजपुर ब्लॉक के करीम नगर डेरा इस समय टापू में तब्दील हो चुका है। लोगों के घरों में गंदा पानी घुस रहा है। बुधवार को हुई बारिश के बाद ग्रामीणों की समस्या और बढ़ गई। लोगों ने हंगामा किया।
विज्ञापन

साथ जिला स्तरीय अफसरों को अवगत कराया। ग्रामीणों के हंगामे की जानकारी के बाद महिला सफाई कर्मी नीलम देवी कार से गांव पहुंची। कर्मी को देख ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया। मौके की नजाकत के देखते हुए कर्मी वहां से खिसक गई। इसके बाद प्रधान जितेंद्र कुमार के गांव मुबारकपुर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां प्रधान पर उपस्थिति प्रमाणित करने का दबाव बनाने लगी। इस पर प्रधान ने साफ इंकार कर दिया। प्रधान का कहना है कि जब गांव में सफाई नहीं की तो किस बात की उपस्थिति प्रमाणित की जाए। गांव में नालियां पूरी तरह से चोक हो चुकी है।
लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने कर्मी से सफाई की बात कही तो उन्होंने कहा कि सफाई के लिए गांव में एक लड़का आता है, वहीं सफाई करेगा। मामले ने तूल पकड़ा तो एडीओ पंचायत राजेंद्र विश्वकर्मा कार्रवाई की बात कहने लगे।

हालांकि अभी कोई कार्रवाई कर्मचारी पर नहीं की है। अफसर का कहना है कि जल्द गांव की समस्या का समाधान किया जाएगा। सीडीओ सौम्या पांडेय ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। संबंधित अफसर से जांच कराने के बाद दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed