बिल्हौर (कानपुर)। बिकरू गांव में कुख्यात विकास दुबे के नौकर उमाशंकर द्वारा राशन वितरण में गड़बड़झाले की बात सामने आने पर रविवार को राज्य खाद्य वितरण मुख्यालय जवाहर भवन लखनऊ से आए अपर खाद्य आयुक्त सुनील कुमार ने बिकरू गांव का निरीक्षण किया। उनके साथ कानपुर नगर के जिला पूर्ति अधिकारी अखिलेश कुमार रहे।
बिल्हौर के तहसील आपूर्ति निरीक्षक प्रदीप मिश्रा ने बताया कि आलाधिकारियों ने बिकरू गांव में घूम-घूम कर ग्रामीणों से इस माह का राशन मिलने की जानकारी ली और राशन मिलने में किसी प्रकार की समस्या के बारे में भी पूछा। इसके अलावा मरहमत नगर के राशन विक्रेता सुरजन सिंह को भी पूरी ईमानदारी से वितरण के निर्देश दिए। इसके बाद अधिकारियों का दल भीटी, सखरेज, बोझा ग्राम पंचायतों में भी वितरण के दौरान मौके पर पहुंचा और अपने सामने ही 50-50 राशन कार्ड धारकों को राशन वितरित कराते हुए उनसे समस्याएं जानी।