फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Vikas Dubey used to threaten the villagers, video goes viral

असलहों के बल पर पंचायत करता था विकास दुबे, गालीगलौज कर धमकाता था, वीडियो हुआ वायरल

Tue, 07 Jul 2020 08:55 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 07 Jul 2020 08:55 PM IST
विज्ञापन
Vikas Dubey used to threaten the villagers, video goes viral
वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल - फोटो : अमर उजाला
कुख्यात बदमाश विकास दुबे असलहों के बल पर विवादों की पंचायत करवाता था। उसका ऐसा ही एक वीडियो मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसमें वह असलहों से लैस गुर्गों के साथ खड़े होकर दोनों पक्षों को धमकाता नजर आ रहा है। फोटो खींचने वाले को मारने की धमकी दे रहा है। वीडियो लगभग एक साल पुराना है।
विज्ञापन


बिकरू समेत आसपास के करीब दो दर्जन गांवों में विकास दुबे पंचायत कराने जाता रहता था। पहले समझाता था और फिर धमकाता था। जो वो कहता था, वही सभी को मानना होता था। लोगों में इतनी दहशत थी कि लोग पुलिस से शिकायत करने में डरते थे। पंचायत के वायरल वीडियो के अनुसार दो पक्षों का गांव में ही विवाद हो गया था।
विज्ञापन


सूचना मिली तो गुर्गों के साथ रायफल लेकर विकास मौके पर पहुंचा। दोनों पक्षों को सुनता है फिर एक पक्ष को फटकारता है और धमकी देता है कि मुंह बंद कर लो वरना नतीजा अच्छा नहीं होगा। 47 सेकेंड के इस वीडियो में एक युवक घटना का फोटो खींचता है तो इस पर भी वो भड़क जाता है और रायफल दिखाता है। पुलिस ने इस वीडियो को भी जांच में शामिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed