{"_id":"5f19d8bb8ebc3e6391040154","slug":"vikas-dubey-news-many-facebook-posts-of-prabhat-mishra-goes-viral","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"विकास दुबे के साथी प्रभात ने कहा था जिस-जिस ने पंगा लिया है वो याद रखें, पीतल भर देंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास दुबे के साथी प्रभात ने कहा था जिस-जिस ने पंगा लिया है वो याद रखें, पीतल भर देंगे
Fri, 24 Jul 2020 02:21 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Fri, 24 Jul 2020 02:21 AM IST
विज्ञापन
प्रभात मिश्रा एनकाउंटर
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर में एनकाउंटर में मारा गया बिकरू कांड का आरोपी प्रभात मिश्रा उर्फ कार्तिकेय विकास दुबे का खास गुर्गा था। वो विकास को ही सबकुछ समझता था। उसने फेसबुक पर पोस्ट लिखी थी ...विकास दुबे के खौफ से डरो।
Trending Videos
Kanpur Encounter
- फोटो : amar ujala
इस पोस्ट समेत प्रभात के कई फेसबुक पोस्ट गुरुवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुए जिससे ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि विकास के दम पर वो किस कदर बेअंदाज था और गुंडई करता था।
Kanpur Encounter News
- फोटो : amar ujala
प्रभात ने 11 जनवरी को फेसबुक पर लिखा था कि, जिस-जिस ने बेवजह पंगा लिया है, वो याद रखें, टाइम आने दो, पीतल न भर दी तो कहना। दूसरी पोस्ट में लिखा है कि किसी की मजाल जो छेड़े दिलेर को, गरदिश में तो कुत्ते भी घेर लेते हैं शेर को।
विज्ञापन
विज्ञापन
Kanpur Encounter Case
- फोटो : amar ujala
इस तरह के कई अन्य पोस्ट प्रभात ने फेसबुक पर किए हैं। पुलिस ने इन सभी फेसबुक पोस्ट को जांच में शामिल किया है। जिस तरह से पहला पोस्ट लिखा गया है, उससे ऐसा लग रहा है कि वो किसी को धमका रहा था। विकास दुबे का खौफ दिखाकर दूसरों को डराता-धमकाता था।
विज्ञापन
Kanpur encounter
- फोटो : amar ujala
बता दें कि कानपुर पुलिस ने फरीदाबाद से प्रभात, अंकित और श्रवण को गिरफ्तार किया था। पुलिस का दावा है कि फरीदाबाद से प्रभात काे वापस लाते समय पनकी थाना क्षेत्र में गाड़ी पंचर हो गई थी। इस दौरान प्रभात एक दरोगा की पिस्टल लूटकर भागने लगा था। पीछा करने पर पुलिस पर गोली चलाई थी और जवाबी कार्यवाई में वह मारा गया था।