{"_id":"5f19e9b78ebc3e9f933a7dff","slug":"vikas-dubey-news-richa-dubey-gave-sensational-disclosure-on-relationship-with-vikas-dubey","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"विकास दुबे की पत्नी रिचा ने पहली बार मुंह खोला, कई सनसनीखेज खुलासे किए, कहा- जय से पाई-पाई वसूलूंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास दुबे की पत्नी रिचा ने पहली बार मुंह खोला, कई सनसनीखेज खुलासे किए, कहा- जय से पाई-पाई वसूलूंगी
Fri, 24 Jul 2020 02:20 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Fri, 24 Jul 2020 02:20 AM IST
विज्ञापन
रिचा दुबे, विकास दुबे और जय
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिकरू गांव में आठ पुलिसकर्मियों को मौत के घाट उतारने वाले दुर्दांत विकास दुबे की पत्नी रिचा दुबे 21 दिन बाद मीडिया के सामने आई। विकास की करोड़ों की संपत्ति के सवाल पर रिचा ने बताया कि वह वह विकास की संपत्तियों के बारे कुछ नहीं जानती।
विकास दुबे एवं पत्नी रिचा दुबे
- फोटो : amar ujala
इसके लिए विकास की डायरी देखूंगी और जय बाजपेई से मिलकर पैसे वसूलूंगी। हालांकि रिचा ने कहा कि वह सिर्फ एक बार पंचायत चुनाव के दौरान मिली है। कृष्णानगर के आवास पर कुछ मीडियाकर्मियों से बातचीत के दौरान 2 जुलाई की रात जघन्य वारदात पर रिचा ने कहा कि मैं 17 घरों की बर्बादी का दर्द बयां नहीं कर सकती।
जय बाजपेई
- फोटो : अमर उजाला
पुलिसकर्मियों की पत्नियां विधवा होने के लिए नहीं थी, लेकिन विकास की जिद ने कर दिया। मैं उनका दर्द समझ सकती हूं। एक समय लगा कि अगर वह सामने होता तो खुद अपने हाथ से गोली मार देती। संपत्ति के संबंध में उसने कहा कि विकास अगर करोड़पति होता और विदेशों में संपत्ति होती तो वह लखनऊ में नहीं रहती।
विज्ञापन
विज्ञापन
जय बाजपेई
- फोटो : अमर उजाला
वह भी विदेश में अपने बच्चों के साथ लग्जरी जीवन जीती। सिर्फ यह कल्पना हैं। जो संपत्ति है वह सब सामने हैं। दो जुलाई की रात क्या हुआ था? उसे नहीं मालूम। दो बजे रात को विकास का फोन आया। उसने कहा कि गांव में उसका कुछ लोगों से विवाद हो गया है।
विज्ञापन
विकास दुबे फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
वह बच्चों के साथ घर छोड़कर कहीं चली जाए। इस पर रिचा ने कहा कि तुमने मेरा घर बर्बाद कर दिया। विकास ने दूसरी तरफ से गालियां देते हुए घर छोड़ने की हिदायत दी। इस पर गुस्से में रिचा ने मोबाइल को पटक दिया। इसके बाद पैदल ही बच्चे को लेकर निकल गई थी।