{"_id":"5f7f6a60049b080bd3671934","slug":"vikas-dubey-kanpur-news-opponents-engaged-in-trapping-of-opponents-in-the-name-of-vikas","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास के नाम पर विरोधियों को फंसाने में लगे विरोधी, बिकरू कांड के बाद पुलिस के पास पहुंचीं 125 शिकायतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास के नाम पर विरोधियों को फंसाने में लगे विरोधी, बिकरू कांड के बाद पुलिस के पास पहुंचीं 125 शिकायतें
Fri, 09 Oct 2020 01:09 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Fri, 09 Oct 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
विकास दुबे फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
दहशतगर्द विकास दुबे के गुर्गों के नाम पर लोग अपने दुश्मनों को फंसाने में लगे हुए हैं। इसका खुलासा पुलिस की जांच में हुआ। पुलिस के पास आईं ऐसी 125 शिकायतों में अधिकतर झूठी निकलीं।
पुलिस ने फर्जी शिकायत करने वाले लोगों को कार्रवाई की चेतावनी दी है। बिकरू कांड के बाद विकास दुबे और उसके गुर्गों द्वारा सताए गए लोगों को सीओ बिल्हौर से शिकायत करने को कहा गया था। इसके बाद पुलिस के पास विभिन्न थाना क्षेत्रों में 125 शिकायतें आईं।
इनमें जमीन कब्जे से लेकर, कोटा, धमकी, मारपीट तक की शिकायतें थीं। सीओ बिल्हौर संतोष सिंह ने जांच कराई तो 80 मामलों 35 फर्जी पाए गए। इनमेंज्यादातर मामले जमीन के विवाद के थे।
विज्ञापन
इनमें दोस्तों या रिश्तेदारों से विवाद चल रहा है। एक-दूसरे को विकास का गुर्गा बताकर कार्रवाई की मांग की गई थी। आईजी मोहित अग्रवाल ने बताया कि फर्जी शिकायतकर्ताओं को चेतावनी दी गई है। अब कानूनी कार्रवाई भी होगी।