{"_id":"5f57e3f87e93ba397d37f74f","slug":"vikas-dubey-kanpur-news-familiar-of-vikas-accused-of-grabbing-land","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिकरू कांड: विकास के परिचित पर जमीन कब्जाने का आरोप, आईजी ने दिए जांच के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिकरू कांड: विकास के परिचित पर जमीन कब्जाने का आरोप, आईजी ने दिए जांच के आदेश
Wed, 09 Sep 2020 01:35 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 09 Sep 2020 01:35 AM IST
विज्ञापन
विकास दुबे फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
चौबेपुर के बसेन निवासी रमेश तिवारी की बेटी अंजली ने विकास दुबे के एक परिचित पर जमीन कब्जाने का आरोप लगाकर आईजी रेंज मोहित अग्रवाल से शिकायत की है। आईजी ने सीओ बिल्हौर को जांच के आदेश दिए हैं।
अंजली ने बताया कि उनके पिता रमेश के नाम से गाटा संख्या 729 में 1.5 बिस्वा जमीन है। आरोप है 30 अगस्त को खुद को विकास दुबे का परिचित बताने वाले एक शख्स ने उनकी जमीन पर कब्जा कर लिया। शिकायत पर पहुंची पुलिस उसको साथियों को थाने ले आई।
आरोप है कि मामले में जब वह भाई सोनू के साथ रिपोर्ट लिखाने थाने पहुंची तो पुलिस ने भाई को ही आरोपियों के सामने थप्पड़ मारकर जबरन समझौता पत्र पर हस्ताक्षर करा लिए। इसके अलावा विवेक तिवारी नाम के शख्स ने मुख्यमंत्री पोर्टल और आईजी रेंज से एक कोटेदार पर राशन की घटतौली और करीब 20 सालों से पूर्व प्राइमरी विद्यालय पर कब्जेदारी का आरोप लगाकर जांच की मांग की है।