फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Vikas Dubey Encounter Today Latest News his five members were also killed in encounter up stf amar dubey prabhat mishra

Vikas Dubey Encounter: आठ दिन, छह एनकाउंटर और विकास दुबे की गैंग खल्लास!!

Fri, 10 Jul 2020 12:14 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Sneha Baluni Updated Fri, 10 Jul 2020 12:14 PM IST
विज्ञापन
Vikas Dubey Encounter Today Latest News his five members were also killed in encounter up stf amar dubey prabhat mishra
विकास दुबे के गैंग को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिरााया - फोटो : Amar Ujala
खून की स्याही से लिखी गई जुर्म की इबारत पर कानून ने समाप्त की मुहर लगा ही दी। और इसी के साथ कानपुर के बिकरू गांव में सीओ सहित आठ पुलिस वालों की हत्या करने वाले पांच लाख रुपये के इनामी गैंगस्टर विकास दुबे की कहानी आखिरकार खत्म हुई।
विज्ञापन


विज्ञापन


नौ जुलाई को उज्जैन में महाकाल शिवमंदिर परिसर से पुलिस की गिरफ्त में आया विकास अब किसी का खून नहीं बहा सकेगा। उसने वही काटा जो बोया था। साथ ही उसकी गैंग के सभी नामी गुंडे-बदमाश भी अब पुलिस की फाइलों में बंद हो गए हैं। मध्यप्रदेश के उज्जैन से कानपुर लेकर आते समय उत्तर प्रदेश पुलिस की एसटीएफ टीम का एक वाहन पलट गया था। उसी समय बची आपाधापी का फायदा उठाकर विकास दुबे ने भागने की कोशिश की और पुलिस की गोलियों का शिकार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कानपुर कांड के आठ दिन बाद हुआ ढेर

Vikas Dubey Encounter Today Latest News his five members were also killed in encounter up stf amar dubey prabhat mishra
विकास दुबे - फोटो : amar ujala
पिछले हफ्ते आठ पुलिसवालों की हत्या करने वाले कुख्यात गैंगस्टर विकास दुबे को शुक्रवार सुबह पुलिस ने मुठभेड़ में मार दिया है। उसे मध्यप्रदेश से कानपुर ला रही यूपी एसटीएफ की गाड़ी रास्ते में पलट गई। मौका पाकर उसने पुलिसकर्मियों से हथियार छीनकर भागने की कोशिश की जिसके बाद पुलिस ने उसे मुठभेड़ में ढेर कर दिया। इस तरह आतंक का पर्याय बन चुके दुबे का अंत हो गया। वहीं गाड़ी में मौजूद एसटीएफ के दो कर्मचारी भी घायल हुए हैं। उन्हें इलाज के लिए हैलेट अस्पताल पहुंचाया गया है। 

Vikas Dubey: हत्यारा विकास दुबे एनकाउंटर में खल्लास!, सामने आई मौत के बाद की पहली तस्वीरें

कानपुर कांड के कुछ देर बाद मारा गया था मामा और अतुल दुबे

Vikas Dubey Encounter Today Latest News his five members were also killed in encounter up stf amar dubey prabhat mishra
घटनास्थल की ओर जाती पुलिस - फोटो : PTI
कानपुर एनकाउंटर के बाद तीन जुलाई को पुलिस की बिकरू गांव के जंगलों में विकास दुबे के गैंग से मुठभेड़ हो गई। इसमें पुलिस ने विकास के मामा मामा प्रेम प्रकाश पांडेय और साथी अतुल दुबे को मार गिराया था। मुठभेड़ में तीन पुलिसकर्मी भी घायल हुए थे। मामले को लेकर कानपुर के आईजी मोहित अग्रवाल ने बताया था कि मुठभेड़ में मारे गए बदमाशों के पास से पुलिस से लूटी गई पिस्टल बरामद हुई है। जिससे यह साफ होता है कि बदमाश कानपुर एनकाउंटर के दौरान मौके पर मौजूद थे।

Kanpur Encounter: मारे गए बदमाश प्रेम प्रकाश पांडेय की पत्नी बोली- विकास दुबे ने मेरा परिवार बर्बाद किया, पति थे निर्दोष

हमीरपुर में मारा गया विकास दुबे का ‘दायां हाथ’ अमर दुबे

Vikas Dubey Encounter Today Latest News his five members were also killed in encounter up stf amar dubey prabhat mishra
विकास दुबे का करीबी साथी अमर दुबे (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala
एक जुलाई को तड़के यूपी के हमीरपुर में यूपी एसटीएफ और हमीरपुर पुलिस ने मुठभेड़ में विकास दुबे का राइड हैंड कहे जाने वाले और सबसे खास आदमी अमर दुबे को मार गिराया था। मुठभेड़ में मौदहा इंस्पेक्टर मनोज शुक्ल और एसटीएफ के सिपाही घायल हो गए थे जिन्हें इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अमर को विकास के शूटरों में सबसे भरोसेमंद माना जाता था। वो राइफल लेकर हमेशा विकास के साथ रहता था। उसकी हाल ही में शादी हुई थी।

Amar Dubey News: कौन है विकास दुबे का राइट हैंड अमर, साये की तरह रहता था साथ, नौ दिन पहले हुई थी शादी

प्रभात मिश्रा की मुठभेड़ में मौत

Vikas Dubey Encounter Today Latest News his five members were also killed in encounter up stf amar dubey prabhat mishra
प्रभात मिश्रा (फाइल फोटो) - फोटो : Social Media
कानपुर पुलिस टीम जब फरीदाबाद से गिरफ्तार विकास दुबे के खास आदमी प्रभात मिश्रा को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर कानपुर आ रही थी तभी बीच रास्ते में उसने पुलिस से पिस्टल छीनकर भागने की कोशिश की। इस दौरान उसने पुलिस पर गोली चलाई। पुलिस ने भी उसपर गोली चलाई जिससे वो घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

कौन है कार्तिकेय ऊर्फ प्रभात मिश्रा, कानपुर एनकाउंटर में पुलिसवालों पर गोलियां बरसाने का जताया था अफसोस

इटावा में मारा गया प्रवीण उर्फ बउवा

Vikas Dubey Encounter Today Latest News his five members were also killed in encounter up stf amar dubey prabhat mishra
प्रवीण कुमार को मार गिराने के बाद घटनास्थल की जांच करती पुलिस (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विकास दुबे के एक और करीबी प्रवीण उर्फ बउवा को पुलिस ने नौ जुलाई को इटावा मुठभेड़ में मार गिराया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार बिकरू गांव निवासी प्रवीण उर्फ बउवा ने महेवा के पास हाईवे पर स्विफ्ट डिजायर कार को लूटा था। उसके साथ तीन और बदमाश थे। पुलिस को जैसी ही लूट की सूचना मिली चारों को सिविल लाइन थाने के काचुरा रोड पर घेर लिया गया। इसके बाद पुलिस और बउवा के बीच फायरिंग शुरू हो गई। फायरिंग के दौरान बउवा ढेर हो गया। हालांकि उसके तीन साथी भागने में सफल रहे।

इटावा में ढेर हुआ विकास दुबे का करीबी बउआ, गोलियों की तड़तड़ाहट से लोगों को याद आया डकैतों का जमाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed