{"_id":"6100672dad9c5178a81c4ea0","slug":"vikas-dubey-case-rasuka-will-be-imposed-on-three-including-jai-bajpai-guddan-trivedi","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिकरू कांड: विकास दुबे के खजांची जय बाजपेई, गुड्डन त्रिवेदी समेत तीन पर लगेगा रासुका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिकरू कांड: विकास दुबे के खजांची जय बाजपेई, गुड्डन त्रिवेदी समेत तीन पर लगेगा रासुका
Wed, 28 Jul 2021 01:36 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 28 Jul 2021 01:36 AM IST
सार
एडीजी भानु भास्कर ने बताया कि बिकरू कांड के तीन आरोपियों शिवम दुबे, बबलू मुसलमान और रमेश चंद्र दुबे पर पहले ही रासुका लगाया जा चुका है। तीन अन्य पर रासुका लगाने की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन
कानपुर एनकाउंटर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुलिस ने कुख्यात बदमाश विकास दुबे के खजांची जय बाजपेई समेत बिकरू कांड के तीन और आरोपियों पर रासुका लगाने की सिफारिश की है। जिलाधिकारी की मुहर लगते ही इन पर रासुका लगेगा। बिकरू कांड में दहशतगर्द विकास दुबे समेत छह बदमाश मारे गए थे, जबकि 43 आरोपी जेल में हैं।
जेल से बाहर आने के लिए जमानत अर्जी लगाते ही पुलिस संबंधित आरोपी पर रासुका लगाने की फाइल जिलाधिकारी को भेजती है। अब पुलिस ने विकास दुबे के खजांची जयकांत बाजपेई, कारखास गुड्डन त्रिवेदी और एक अन्य आरोपी की फाइल जिलाधिकारी को भेजी है।
उनकी अनुमति मिलते ही तीनों पर रासुका की कार्रवाई होगी। एडीजी भानु भास्कर ने बताया कि बिकरू कांड के तीन आरोपियों शिवम दुबे, बबलू मुसलमान और रमेश चंद्र दुबे पर पहले ही रासुका लगाया जा चुका है। तीन अन्य पर रासुका लगाने की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। बिकरू कांड में कम से कम एक दर्जन आरोपियों पर रासुका की कार्रवाई होनी है।