फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Vikas Dubey Case News: One more revelation in Bikru case

बिकरू कांड: दहशतगर्दों ने जहां पर ली थी पनाह, बगल में रहते थे चार पुलिसकर्मी, किसी को भनक तक नहीं लगी

Wed, 03 Mar 2021 02:08 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 03 Mar 2021 02:08 PM IST
विज्ञापन
Vikas Dubey Case News: One more revelation in Bikru case
विकास दुबे (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
बिकरू कांड के बाद दहशतगर्दों के फरार होने में पुलिस की कई बड़ी लापरवाही रही हैं। विकास दुबे, अमर और प्रभात मददगार विष्णु कश्यप के साथ उसके जीजा रामजी के घर तुलसी नगर (रसूलाबाद, कानपुर देहात) पहुंचे थे। यहां पर सभी तीन जुलाई की शाम छह बजे तक रुके थे। इसके ठीक बगल वाले घर में दरोगा समेत चार पुलिस कर्मी भी थे।
विज्ञापन


निर्माणाधीन थाने के बगल में डाले थे डेरा
मंगलपुर निवासी शुभम पाल ने दो दिनों तक अपने घर पर तीनों दहशतगर्दों को ठहराया था। इसके मकान के पास ही एक नया थाना बन रहा है। यहां पर भी तमाम लोगों की आवाजाही रही, लेकिन किसी को कोई शक नहीं हुआ। 
विज्ञापन


हाईवे पर वाहनों से 80 किलोमीटर का सफर
वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों पैदल शिवली नदी पुल तक पहुंचे। यहां से कार से रसूलाबाद पहुंचे। यह दूरी करीब 31 किमी रही। रसूलाबाद से बाइक से करीब 14 किमी दूर झींझक के करियाझाला पहुंचकर पनाह ली। यहां से 35 किमी का सफर कर कार से औरैया पहुंचे। इस तरह बदमाश हाईवे पर निजी कार व बाइक से 80 किमी तक चले थे। इसकी भी पुलिस को भनक तक नहीं लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed